हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Pushpa 2 के बाद Allu Arjun बनेंगे Shaktimaan? Mukesh Khanna ने बताया एकदम फिट

Mukesh Khanna on Pushpa 2: ‘पुष्पा 2’ को देखने के बाद शक्तिमान फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने अपना रिएक्शन दिया है। मुकेश ने अल्लू को शक्तिमान के किरदार के लिए एकदम फिट बताया है।

विज्ञापन
Mukesh Khanna Reaction on Pushpa 2

Mukesh Khanna on Pushpa 2: अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इन दिनों सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म ने रिलीज के बाद एक हफ्ते में ही बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और दर्शकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर अब एक्टर मुकेश खन्ना ने अपना रिएक्शन दिया है और साथ ही अल्लू को लेकर एक बड़ी बात भी कह दी है। क्या कुछ कहा है मुकेश खन्ना ने, चलिए आपको बताते हैं।

मुकेश खन्ना ने ‘पुष्पा 2’ पर क्या कहा?

मुकेश खन्ना ने ‘पुष्पा 2’ के बारे में बात करते हुए कहा कि फिल्म के हर पहलू में परफेक्शन देखने को मिलता है। फिल्म की एडिटिंग, निर्देशन और एक्टर-एक्ट्रेसेस के अभिनय की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि फिल्म में पैसा खर्च करने के साथ-साथ सटीक प्लान और कड़ी मेहनत भी नजर आती है। मुकेश खन्ना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है, जिसमें वो फिल्म की सराहना करते हुए नजर आ रहे हैं।

मुकेश खन्ना ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘फिल्म का हर एक रुपया स्क्रीन पर साफ नजर आता है। फिल्म के हर एक सीन में मेहनत और लगन साफ झलकती है।’ खास तौर से फिल्म के शुरुआती सीन ने मुकेश खन्ना को खास प्रभावित किया, जिसमें पुष्पा यानी अल्लू अर्जुन हवा में लटकते हुए लड़ाई करता है। उन्होंने इस सीन की तुलना मनमोहन देसाई की फिल्म ‘अमर अकबर एंथनी’ के फेमस सीन से भी कर डाली।

अल्लू अर्जुन की एक्टिंग को दिए नंबर

अल्लू अर्जुन के अभिनय पर मुकेश खन्ना ने कहा कि ये उनकी पहली फिल्म है जिसे उन्होंने देखा और उन्होंने अर्जुन के अभिनय को 10 में से 8-9 अंक दिए। साथ ही मुकेश खन्ना ने कहा कि अल्लू अर्जुन ‘शक्तिमान’ के किरदार के लिए बिल्कुल फिट हैं। उनकी बॉडी लैंग्वेज और एक्शन को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि वो इस सुपरहीरो किरदार में पूरी तरह से फिट हो सकते हैं।

फिल्म की कुछ बातों पर उठाए सवाल 

हालांकि मुकेश खन्ना ने फिल्म की कुछ बातों पर सवाल भी उठाए। उन्होंने फिल्म में दिखाई गई तस्करी और पुलिस के खिलाफ जाने वाली नेगेटिविटी पर चिंता जताई। उनका मानना है कि इस तरह के कंटेंट को दिखाने से गलत संदेश जाता है और ये दर्शकों पर बुरा असर डाल सकता है। मुकेश खन्ना ने फिल्म निर्माताओं से अपील करते हुए कहा, ‘कृपया नकारात्मकता को ग्लैमराइज करने के बजाय ऐसा कंटेंट बनाएं जो समाज के लिए सकारात्मक मैसेज दे।’

यह भी पढ़ें: Panchayat के दामाद जी की शादी की पहली तस्वीरें आई सामने, हल्दी में पहुची थीं Huma Qureshi

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें