हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'काम के लिए हाथ नहीं फैलाया', Shaktimaan Returns के बाद Ekta Kapoor पर ये क्या बोल गए Mukesh Khanna?

Shatimaan Fame Mukesh Khanna on Ekta Kapoor: ‘शक्तिमान रिटर्न्स’ के साथ ही मुकेश खन्ना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। इसी बीच अब मुकेश खन्ना ने एकता कपूर के खिलाफ अपने विवादित बयान पर एक बार फिर कमेंट किया है।

विज्ञापन
मुकेश खन्ना

Shatimaan Fame Mukesh Khanna on Ekta Kapoor: ‘शक्तिमान रिटर्न्स’ के साथ ही जहां फैंस को काफी निराशा हुई है, वहीं मुकेश खन्ना ने फिल्म ‘शक्तिमान’ को लेकर बड़ा अनाउंसमेंट कर दिया है। जी हां मुकेश की मानें तो फिल्म शक्तिमान 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसके अलावा ANI से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने एक बार फिर एकता कपूर के खिलाफ दिए उस विवादित बयान का जिक्र किया जो उन्होंने महाभारत को लेकर दिया था। एकता कपूर को लेकर मुकेश खन्ना ने अब क्या कुछ कहा है, चलिए आपको बताते हैं।

मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह पर क्या कहा?

ANI से बातचीत के दौरान जब मुकेश खन्ना से पूछा गया कि ‘शक्तिमान’ फिल्म का इंतजार कब खत्म होगा, तो उन्होंने खुलासा किया कि कोविड महामारी की वजह से फिल्म का प्रोजेक्ट दो साल के लिए ठप हो गया था, लेकिन अब 2027 तक इसके रिलीज होने की पूरी उम्मीद है।

फिल्म के बारे में बात करते हुए मुकेश खन्ना ने कहा कि कुछ समय पहले उन्होंने एक अभिनेता के खिलाफ जो टिप्पणी की थी, उन्हें वो नहीं करनी चाहिए थी। उनका ये बयान साफ तौर पर रणवीर सिंह की तरफ इशारा कर रहा था। कुछ समय पहले उन्होंने कहा था कि रणवीर सिंह उन्हें ‘शक्तिमान’ फिल्म के लिए सही नहीं लगे थे। मुकेश ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की आलोचना नहीं करनी चाहिए थी और वो इसे लेकर अब पछता रहे हैं।

विज्ञापन

मुझे काम नहीं चाहिए- मुकेश खन्ना 

मुकेश खन्ना ने ANI से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने एकता कपूर के खिलाफ दिए उस बयान का जिक्र किया जो उन्होंने ‘महाभारत’ को लेकर दिया था। मुकेश ने कहा कि ‘मैंने बीच में कहा था कि एकता तुमने महाभारत का सत्यानाश कर दिया है, द्रौपदी की बाजू पर टैटू दिखा दिया। लेकिन मैंने कहा क्योंकि मुझे काम की परवाह नहीं है। मैंने आज कर किसी के आगे हाथ नहीं फैलाया। मुझे काम नहीं चाहिए।’

शक्तिमान रिटर्न्स से निराश हुए फैंस 

फैंस शक्तिमान के नए अवतार को देखकर काफी निराश हैं। इतना ही नहीं मुकेश खन्ना को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल भी किया जा रहा है, क्योंकि ऐसा लग रहा है कि मुकेश खन्ना ने ट्रेलर में कुछ और दिखाया और फिल्म में कुछ और ही देखने को मिला। फैंस उम्मीद कर रहे थे पुराना शो शक्तिमान टीवी पर फिर से आएगा या फिर उसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया जाएगा लेकिन फैंस को यूट्यूब पर मुकेश का शक्तिमान वाला वीडियो काफी निराशा हुई।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Ranveer Singh पर ‘शक्तिमान’ का यू-टर्न, रणवीर ही बनेंगे Shaktimaan? Mukesh Khanna का हिंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola