हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shaktimaan 2 देख निकला आंखों से 'खून', Mukesh Khanna ने तुरंत उठाया बड़ा कदम!

Mukesh Khanna As Shaktimaan 2 dissapoints Fans: हाल ही में बच्चों के फेवरेट शो ‘शक्तिमान’ ने फिर से दस्तक दी लेकिन दर्शकों को मुकेश खन्ना का ये सरप्राइज कुछ खास पसंद नहीं आया।

विज्ञापन
शक्तिमान 2

Mukesh Khanna As Shaktimaan 2 dissapoints Fans: 90 के दशक का सबसे पॉपुलर सुपरहीरो ‘शक्तिमान’ अब फिर से वापसी कर चुका है। हालांकि इस बार मुकेश खन्ना का अंदाज अलग है। मुकेश खन्ना के इस शो ने लाखों दर्शकों का दिल जीता था और हाल ही में जब उन्होंने फिर से शक्तिमान के वापस आने का ऐलान किया तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मगर सोमवार को एक बड़ा ट्विस्ट सामने आया जिसने दर्शकों को निराश दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

शक्तिमान की वापसी से नाखुश दिखे फैंस

बच्चों का ये फेवरेट शो एक बार फिर से वापस तो आया लेकिन जो उम्मीदें फैंस लगा रहे थे वो उनपर खरा नहीं उतर पाया। दरअसल उम्मीद लगाई जा रही थी कि शो शायद एक बार फिर से अपने पुराने अंदाज में चैनल पर टेलिकास्ट होगा या फिर एक नई कहानी के साथ दर्शकों के बीच दस्तक देगा, लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और मुकेश खन्ना ने भीष्म इंटरनेशनल नाम के यूट्यूब चैनल पर ही इसका पहला एपिसोड जारी किया, जिसमें वो बच्चों को स्वतंत्रता सैनानियों के बारे में बता रहे हैं। फैंस इस वीडियो को देखने के बाद काफी निराश दिखे।

मुकेश खन्ना ने यूट्यूब पर कमेंट्स किए ऑफ

फैंस की निराशा देख मुकेश खन्ना की टीम ने तुरंत यूट्यूबर पर कमेंट्स ऑफ कर दिए। यूट्यूब पर वीडियो के आते ही फैंस लगातार शो को लेकर अपनी निराशा जाहिर कर रहे थे। दर्शकों की तरफ से तरह-तरह के कमेंट्स देखे जा रहे थे जिसमें लिखा जा रहा था कि ये तो उनके साथ धोखा हो गया है। बस यही सब देखते हुए मुकेश खन्ना ने तुरंत फैसला लिया वो सभी कमेंट सेक्शन ही ऑफ कर देंगे।

विज्ञापन

टीवी पर नहीं यूट्यूब पर आया शक्तिमान

फैंस को बड़ी उम्मीदें थीं कि 19 साल बाद शक्तिमान छोटे पर्दे पर वापस लौटेगा, लेकिन फैंस को एक और झटका तब लगा जब ये शो टेलीविजन पर नहीं, बल्कि यूट्यूब पर स्ट्रीम हो गया। साल 1997 से 2005 तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ ये शो एक कल्ट क्लासिक शो रहा है और उस समय के बच्चे आज भी इसके फैन हैं। लेकिन अब शक्तिमान का ये नया रूप यूट्यूब पर दिखेगा, जहां लोग इसे ऑनलाइन देख सकेंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: खोदा पहाड़ निकली चुहिया! Shaktimaan के 19 साल बाद लौटते ही फैंस क्यों हुए निराश?

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola