Shaktimaan Returns New Season: बच्चों के दिलों में हमेशा एक खास जगह बनाने वाला शो ‘शक्तिमान’ अब नए अंदाज में एक बार फिर लौट आया है। ये शो साल 1997 में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। इसमें मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का किरदार निभाया था, ये शो आज भी काफी पॉपुलर है। भारत के पहले सुपरहीरो के बारे में आज भी बात की जाती है। हाल ही में मुकेश खन्ना ने अपने सोशल मीडिया पर शक्तिमान की वापसी का ऐलान किया, तो हर किसी का दिल खुशी से झूम उठा था। अब यूट्यूब पर शो का एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें शक्तिमान बच्चों को स्वतंत्रता सैनानियों के बारे में बताते हुए नजर आ रहे हैं।
यूट्यूब पर मुकेश खन्ना ने जारी किया वीडियो
हाल ही में यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल पर शक्तिमान का एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में मुकेश खन्ना एक बार फिर अपने पुराने शक्तिमान के ही अंदाज में बच्चों से बात करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मुकेश खन्ना ने बच्चों के स्वंतत्रता सैनानियों के बारे में बताया, साथ ही वीडियो के आखिर में वो एक और नए वीडियो के साथ आने का भी वादा करते हैं।
वीडियो के आते ही निराश हुए फैंस
मुकेश ने जब शो का ऐलान किया था तो ऐसा लग रहा था कि फिर से शो का अगला सीजन आएगा या फिर कुछ नए ट्विस्ट के साथ शो ऑन एयर होगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। यूट्यूब पर मुकेश इसी तरह बच्चों को देशभक्ति से जुड़ी कुछ बातें बताते हुए नजर आएंगे और फिर से शो शूट नहीं होने वाला है। इस बात से फैंस के हाथ निराशा लगी है।
मुकेश ने इंस्टाग्राम पर जारी किया था पोस्ट
मुकेश खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए बताया कि अब वो फिर से लौटने वाले हैं। उन्होंने लिखा था, ‘ये उनके लौटने का वक्त है, हमारे पहले भारतीय सुपरहीरो-सुपर टीचर। आज के बच्चों पर बुराई हावी हो रही है, उनका लौटना जरूरी है। वो एक संदेश लेकर आ रहे हैं, एक उपदेश लेकर आ रहे हैं, आज की पीढ़ी के लिए।’ उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया था। 90 के दशक के सुपरहीरो ने एक बार फिर दर्शकों की यादें ताजा कर दी।
शक्तिमान शो का सफर
आपको बता दें शक्तिमान शो 1997 से लेकर आठ सालों तक दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ। लगभग 450 एपिसोड्स के साथ ये शो बच्चों का पसंदीदा बन गया। मुकेश खन्ना द्वारा निभाया गया शक्तिमान किरदार भारत का पहला सुपरहीरो था, जिसमें कई शक्तियां मौजूद थीं। शो में दिखाया गया था कि कैसे शक्तिमान बुरी ताकतों से लड़ता था और अच्छाई की जीत के लिए हमेशा खड़ा रहता था।
यह भी पढ़ें: 13 साल की उम्र में ड्रग्स लेने लगा था ये बॉलीवुड एक्टर, पर्सनल ट्रॉमा पर किया खुलासा
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
3 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
5 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
6 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
6 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
8 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
8 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines