कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद बॉलीवुड से टीवी एक्टर्स तक सोशल मीडिया के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। कई सेलेब्स ने देश की सरकार से न्याय की मांग की है। अब टीवी के शक्तिमान मुकेश खन्ना ने पहलगाम हमले पर एक बयान दिया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अपने बयान में उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और पाकिस्तान के खिलाफ वन टाइम हार्ड एक्शन लेने की प्रधानमंत्री मोदी सरकार से गुजारिश की है।
हमले पर क्या बोले मुकेश खन्ना?
दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना ने अपने यूट्यूब चैनल पर कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले पर दुख जताया है। उन्होंने हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। इसके अलावा उन्होंने आतंक को देश की एकता और शांति के लिए खतरा बताया है।
पहलगाम हमले को कायरतापूर्ण बताते हुए मुकेश खन्ना ने कहा, ‘मैं ये कहना चाहता हूं कि आतंकवाद जो आजकल हमारे देश में चल रहा है, उसकी एक जात है, वो एक धर्म है। वह दूसरे धर्म के खिलाफ एक्शन ले रहा है। ये पाकिस्तान की तरफ से आ रहा है। मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करता हूं कि आतंकवाद के खिलाफ और सख्त कदम उठाएं जिससे फ्यूचर में ऐसी घटना फिर न हो।’
यह भी पढ़ें: तुम कितने दिन जिंदा रहोगे..?’ Pahalgam Terror Attack पर क्या बोले मनोज मुंतशिर?
समाज को जागरूक होना जरूरी
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, ‘आतंकवाद से निपटने के लिए और उसे जड़ से खत्म करने के लिए समाज का जागरूक होना जरूरी है। आतंकवाद किसी धर्म और कम्यूनिटी से नहीं जुड़ा है, बल्कि ये मानवता के खिलाफ एक अपराध है।’ एक्टर ने युवाओं से अपील की कि देश की सुरक्षा और एकता के लिए सकारात्मक योगदान दें।
उन्होंने आगे कहा कि ‘मैं मोदी जी से कहना चाहता हूं कि ये हमारे हिंदू धर्म पर अटैक है। इसका जवाब देना जरूरी है। मैं सरकार से सिर्फ यही कहूंगा कि आगे बढ़िए और पाकिस्तान के खिलाफ एक वन टाइम हार्ड एक्शन लीजिए।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
6 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
6 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
7 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
10 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
10 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
11 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
11 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
11 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines