Mukesh’s Ex-Wife Saritha Video Viral: जस्टिस हेमा कमेटी की रिपोर्ट सामने के बाद एक हाई-प्रोफाइल लोगों के दामन पर बदनामी का दाग लग चुका है। बीते दिन यानी 29 अगस्त को साउथ के मशहूर एक्टर और पॉलिटिशियन एम मुकेश पर एफआईआर दर्ज हुई थी। मुकेश पर एक एक्ट्रेस ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। वहीं, अब मुकेश की एक्स वाइफ ने खुद सामने आकर अपने पूर्व पति की बेहूदगी दुनिया को बताई है।
सरिता का वीडियो वायरल
मुकेश इस वक्त रेप केस में फंसे हुए हैं और इस बीच अब मुकेश की एक्स वाइफ अभिनेत्री और डबिंग एक्ट्रेस सरिता का एक पुराना इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सरिता ने खुलासा किया है कि कैसे उनके एक्स पति ने उनके साथ अपमानजनक बिहेव किया था। वायरल हो रहे इस वीडियो में सरिता रोते हुए अपने साथ हुए मिसबिहेव के बारे में बात कर रही हैं।
मैं जब प्रेग्नेंट थी… सरिता
वीडियो में देखा जा सकता है कि सरिता रोते हुए कहती हैं कि मैं जब प्रेग्नेंट थी, तो उस वक्त उसने मेरे पेट पर लात मारी थी। साथ ही वो मुझे धमकाता रहा और ताने मारता था। वो हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करता रहता था। मुझे याद है कि जब हम डिनर के लिए बाहर गए थे और मेरा 9वां महीना चल रहा था, तो उसने एकदम से कार को बैक किया और मैं नीचे गिर गई। मुझे दर्द हो रहा था और मैं रो रही थीं।
शराब पीकर घर आता था मुकेश
सरिता ने आगे कहा कि मैं उसको अपने आंसू नहीं दिखा रही थीं। इतना ही नहीं बल्कि वो रात में शराब पीकर आता था और मैं जब दरवाजा खोलती थी और अगर कुछ पूछती थी वो वो मेरे बाल पकड़कर मुझे किचन तक घसीटता था और फर्श पर डालकर मारता था। बता दें कि ये इंटरव्यू सरिता का पुराना है, जो अब फिर से वायरल हो रहा है।
मुकेश ने दी थी सफाई
जब सरिता ने मुकेश पर ये आरोप लगाए थे, तो उस वक्त मुकेश ने भी इसका जवाब दिया था और कहा था कि मैंने एक बार भी उनके बारे में कोई अपमानजनक बात नहीं की है और मैंने उनके साथ कुछ नहीं किया। अगर आप अपनी वाइफ और बच्चों को आजादी नहीं दे सकते तो उनकी लाइफ क्या ही होगी? इसलिए मुझे उनसे कोई शिकायत नहीं है। हां, अगर मैंने किसी इंटरव्यू में उनके बारे में बात की है तो सिर्फ सराहना में ही की है।
यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut की फिल्म के एक और एक्टर को जान से मारने की धमकी, Emergency की रिलीज से पहले बवाल
संबंधित खबरें
Bigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
24 mins ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
2 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
18 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines