Pushpa 2, Mufasa: The Lion King: बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है। इस वक्त टिकट खिड़की पर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ है और इसने अब तक कमाल की कमाई की है। हालांकि, शानदार कमाई के बावजूद भी ‘पुष्पा 2’ को एक फिल्म ने पीछे छोड़ दिया है। अब आप सोच रहे होंगे कि फिल्म ‘पुष्पा 2’ को किसने पीछे छोड़ा है? आइए जानते हैं…
कई फिल्में हुई रिलीज
गौरतलब है कि साल 2023 खत्म होने से पहले कई फिल्में रिलीज की गई। इसमें नाना पाटेकर की ‘वनवास’, डिज्नी की ‘मुफासा: द लायन किंग’, विजय सेतुपति की फिल्म ‘विदुथलाई 2’, UI और ‘मार्को’ जैसी फिल्में हैं। फिल्मों की भाषाओं की बात करें तो ये कई भाषाओं में रिलीज हुई हैं। वहीं, अगर इनके कलेक्शन की बात करें तो इन सबमें सबसे ज्यादा कमाई ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने की है।
‘मुफासा: द लायन किंग’ ने तोड़ा रिकॉर्ड
अगर फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ की दुनियाभर की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार इस फिल्म ने 1500 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके मुकाबले अगर अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को देखा जाए, तो इस फिल्म ने 1500 करोड़ का आंकड़ा तो पार किया, लेकिन इसके लिए फिल्म ने 14 दिन का टाइम लिया जबकि ‘मुफासा: द लायन किंग’ ने इसे सिर्फ 6 दिन में ही पूरा कर लिया। भारत में ‘मुफासा’ ने काफी अच्छी कमाई की है।
शाहरुख खान ने दी है अपनी आवाज
बता दें कि फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ के हिंदी वर्जन में मुफासा के किरदार को बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपनी आवाज दी है। वहीं, अगर इस फिल्म की सातवें दिन की कमाई की बात करें तो फिल्म की सातवें दिन की कमाई में गिरावट देखने को मिली है। सैकनिल्क के अनुसार, इस फिल्म ने सातवें दिन सिर्फ सात करोड़ रुपये की कमाई की है, जो फिल्म की छठे दिन की कमाई से कम है।
वनवास की सबसे कम कमाई
इसके अलावा अगर बाकी फिल्मों की कमाई की बात करें तो कुछ ने तो ठीक-ठाक कमाई की है, लेकिन कुछ की कमाई अच्छी नहीं है, जिसमें नाना पाटेकर की फिल्म ‘वनवास’ भी शामिल है। इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 60 लाख रुपये की कमाई की जबकि फिल्म ने अब तक सिर्फ 4.16 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
यह भी पढ़ें- Simran Singh की मौत पर क्या बोली पुलिस? किसने दी RJ के सुसाइड की जानकारी
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
43 mins ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 hr ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
3 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
4 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
5 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
23 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines