हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'Sardaar Ji 3' के भारत में रिलीज नहीं होने से कितना हुआ नुकसान? फिल्ममेकर गुनबीर सिंह सिद्धू ने खुलकर की बात

फिल्म ‘सरदारजी 3’ के निर्माता गुनबीर सिंह सिद्धू ने उस आलोचना पर प्रतिक्रिया दी है, जो उन्हें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर को फिल्म में कास्ट करने को लेकर मिल रही है।

विज्ञापन
Photo Credit- Instagram

दिलजीत दोसांझ की नई फिल्म ‘सरदारजी 3’ का ट्रेलर सामने आने के बाद कुछ लोगों ने फिल्म की आलोचना की, क्योंकि इसमें दिलजीत दोसांझ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर के साथ रोमांस करते नजर आ रहे हैं। हालांकि दिलजीत ने यह साफ कर दिया कि फिल्म की शूटिंग उस समय हुई थी जब भारत और पाकिस्तान के बीच माहौल नॉर्मल था, फिर भी कुछ फैंस नाराज हैं।

NDTV को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के निर्माता गुनबीर सिंह सिद्धू ने इस विवाद पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग फरवरी 2025 में यूके में हुई थी, जब भारत-पाक के रिश्ते नॉर्मल थे और ऐसा कोई विवाद नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म को भारत में रिलीज न करने का फैसला उन्होंने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया, ताकि किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। अब उन्होंने फिल्म के भारत में रिलीज नहीं से हुए नुकसान के बारे बात की है।

भारत में रिलीज न होने से हुआ भारी नुकसान

गुनबीर सिंह ने बताया कि भारत में फिल्म न रिलीज होने से उन्हें भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा, ‘मेरी पिछली फिल्म ‘जट्ट एंड जूलियट 3’ ने 100 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जिसमें से 40 करोड़ भारत से आए थे और 60 करोड़ विदेश से। इसी तरह ‘सरदारजी 3’ से भी हम भारत से लगभग 40% कमाई की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन अब वह पूरी कमाई नहीं हो पाई।

विज्ञापन

फिल्म के बारे में

‘सरदारजी 3’ एक पंजाबी फैंटेसी-कॉमेडी फिल्म है, जो इसी नाम की मशहूर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ एक मजेदार भूत शिकारी की भूमिका में हैं, जो इस बार यूके में एक नई रहस्यमयी कहानी का सामना करता है। इस फिल्म में दिलजीत के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस हनिया आमिर और पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा भी हैं। फिल्म 27 जून 2025 को दुनिया के बाकी हिस्सों में रिलीज हुई, लेकिन भारत में नहीं।

ये भी पढ़ें- ‘Kannappa’ 10 सप्ताह से पहले ओटीटी पर नहीं होगी रिलीज, Vishnu Manchu ने कहा- ‘दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ दिखाना है’

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola