Ananda Lewis Death: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अब एक मशहूर वीजे के निधन की दुखद खबर सामने आई है। MTV की जानी-मानी वीजे आनंदा लुईस अब हमारे बीच नहीं रहीं। आनंदा लुईस का निधन हो गया है। वो काफी समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। ब्रेस्ट कैंसर ने अब उनकी जान ले ली है। इस खबर के बाहर आने से उनके फैंस और चाहने वाले मायूस हो गए हैं। 52 साल की उम्र में वीजे आनंदा लुईस ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है।
आनंदा लुईस का हुआ निधन
आनंदा लुईस की बहन लक्ष्मी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर 11 जून को अपनी बहन के निधन की जानकारी दी है। लक्ष्मी ने अपनी बहन की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि अब वो आजाद हैं। अब MTV ने भी अपने ऑफिशियल X हैंडल से आनंदा लुईस के निधन की जानकारी दी है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। आनंदा लुईस की तस्वीर शेयर करते हुए MTV ने लिखा, ‘हमारी प्यारी MTV VJ आनंदा लुईस के जाने से हम बेहद दुखी हैं। उनकी ऑन एयर होस्टिंग और इंटरव्यूज से आनंदा ने म्यूजिक फैंस की एक जनरेशन को बढ़ने में मदद की है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और लव्ड वंस के साथ हैं।
मैमोग्राफी में की थी वीजे ने देरी
आपको बता दें, साल 2020 में आनंदा लुईस ने खुद दुनिया के सामने खुलासा किया था कि वो ब्रेस्ट कैंसर से पीड़ित हैं। उन्होंने अपने तीसरे स्टेज के कैंसर की जानकारी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी थी। हालांकि, उन्हें रेडिएशन से डर लग रहा था, तो वो मैमोग्राफी नहीं करवा रही थीं। आपको बता दें, मैमोग्राफी के जरिए ब्रेस्ट कैंसर की जांच की जाती है। लेकिन आनंदा लुईस मैमोग्राफी की जगह दूसरे ऑप्शंस ढूंढ रही थीं, ऐसे में इलाज में देरी के कारण आनंदा लुईस का कैंसर स्टेज 3 से बढ़कर साल 2024 तक स्टेज 4 पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें: Sonam Raghuwanshi जैसी बेवफाई इन 5 फिल्मों में नजर आई, पति को मिला धोखा
लोगों से की थी उनकी गलती ना दोहराने की रिक्वेस्ट
कैंसर बढ़ने के बाद आनंदा लुईस ने बाकी लोगों को सतर्क किया था और बताया था कि बाकी लोग उनके जैसी गलती ना करें। हालांकि, बाद में इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और अब उन्होंने इस दुनिया को छोड़ दिया है। आनंदा लुईस के निधन से फैंस बेहद दुखी हैं और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें, साल 1997 में MTV ने उन्हें हायर किया था और वो Total Request Live और Hot Zone जैसे शोज होस्ट करती हुई नजर आई थीं। इसके बाद उनका अपना खुद का टॉक शो भी आया था, जो काफी पॉपुलर हुआ था।
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
2 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
3 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
4 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
5 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
6 hrs agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
15 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
16 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
17 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
18 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines