MTV Roadies XX के 20 कंटेस्टेंट्स कौन-कौन? जिनके बीच शो जीतने की होगी जंग
MTV Roadies XX Full Contestants List: एमटीवी रोडीज XX के वो 20 कंटेस्टेंट्स कौन हैं जो इस सीजन के लिए चुने गए हैं।
Edited By Himanshu Soni

MTV Roadies XX Full Contestants List
Edited By Himanshu Soni

MTV Roadies XX Full Contestants List
MTV Roadies XX Full Contestants List: रोडीज सीजन 20 अब आ चुका है और इस बार कंटेस्टेंट्स के बीच का मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है। हर एक प्रतियोगी में कुछ खास है, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। इस सीजन में हर प्रतिभागी अपने जज्बे, साहस और मेहनत से एक नई कहानी लेकर आया है। तो आइए जानते हैं, इस सीजन के 20 कंटेस्टेंट्स के बारे में जिनके बीच शो के टाइटल को लेकर होगी टक्कर।
मन्नू चौधरी पेशे से एक पावर लिफ्टर हैं और उन्हें अपनी गैंग में लेने के लिए प्रिंस नरूला ने अब तक की सबसे हाईएस्ट बोली लगाई है।
View this post on Instagram
योगेश रावत ने भी अपने ऑडिश राउंड में गैंगलीडर्स को खासा इंप्रेस किया। उनकी सकारात्मक सोच और मजबूत इच्छाशक्ति उन्हें किसी भी मुश्किल से उबारने में मदद करती है। चाहे हालात जैसे भी हों, योगेश हमेशा मुस्कराते हुए हर चुनौती का सामना करते हैं और यही गुण उन्हें एक बेहतरीन रोडीज कंटेस्टेंट बना रहा है।
कुशल तनवर सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं। उनके प्रैंक वीडियोज बहुत वायरल होते हैं। रोडीज पर भी उन्होंने गैंगलीडर्स को काफी प्रभावित किया।
निशी तनवर एक ऐसी कंटेस्टेंट हैं जो जोखिम उठाने से कभी नहीं डरतीं। उनका साहस और मेहनत उन्हें इस शो का एक मजबूत और चुनौतीपूर्ण प्रतियोगी बनाती हैं। वह हर कदम पर खुद को साबित करने के लिए तैयार रहती हैं।
View this post on Instagram
देवांशी शर्मा की सबसे बड़ी खासियत उनकी बुद्धिमानी है। वो हमेशा सोच-समझकर अपनी रणनीतियों को अंजाम देती हैं। उनकी सटीक योजना और विरोधियों से एक कदम आगे रहने की रणनीति उन्हें एक मजबूत कंटेस्टेंट बनाती है।
मनमीत सिंह की अट्रैक्टिव पर्सनालिटी और चालाकी उन्हें इस शो में एक अलग पहचान दिलाती है। वो हमेशा एक कदम आगे रहकर खेल में बढ़ने की कोशिश करते हैं और उनका लक्ष्य हर चुनौती को जीतना होता है। उनकी कड़ी मेहनत और स्मार्टनेस उन्हें एक बेहतरीन प्रतियोगी बनाती है।
स्प्लिटस्विला 15 में भी नेपाल की रहने वालीं दीकीला शेरपा नजर आ चुकी हैं। पहाड़ों से आई दीकीला की हिम्मत और आत्मविश्वास उन्हें हर चुनौती का सामना करने में मदद करता है।
View this post on Instagram
आयुष राय अपनी शारीरिक ताकत और मानसिक क्षमता से चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में खुद को साबित करना चाहते हैं। वहीं शाश्वत श्रीवास्तव अपनी सीमाओं को चुनौती देने के लिए तैयार रहते हैं। वो कभी भी मुश्किल चुनौती का सामना करने से नहीं डरतीं।
रोहित सिंह का स्ट्रांग डिसीजन और डेडिकेशन उन्हें एक मजबूत प्रतियोगी बनाती है। वो हमेशा अपने गोल को हासिल करने के लिए पूरी मेहनत से काम करते हैं। उनका आत्मविश्वास और समर्पण उन्हें शो के सबसे अच्छे कंटेस्टेंट्स में से एक बनाता है।
रिकजोम लोलेन एक साहसी और निडर प्रतियोगी हैं। उनकी बोल्ड पर्सनैलिटी और आत्मविश्वास उन्हें खेल में एक अलग पहचान दिलाते हैं। वो किसी भी मुश्किल को धैर्य और साहस से पार करने में विश्वास रखते हैं।
शुभांगी जायसवाल अपनी होशियारी और शानदार खेल से प्रतियोगिता में आगे बढ़ने की क्षमता रखती हैं, जबकि हर्ष अरोड़ा का कॉन्फिडेंस और हार्ड वर्क उन्हें दूसरों से अलग बनाता है। हर्ष का मानना है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो कोई भी मुश्किल रास्ता पार किया जा सकता है।
आकाश थापा पेशे से डांसर और कोरियोग्राफर हैं वहीं प्रिया जूडोका अपनी शारीरिक ताकत और मानसिक मजबूती के साथ इस प्रतियोगिता में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश करेंगी।
इस सीजन में हर कंटेस्टेंट का अपना अलग गेम है और यही वजह है कि ये सीजन बाकी सभी सीजन से अलग और ज्यादा रोमांचक साबित हो रहा है। चाहे आप एक स्टाइलिश प्रतियोगी को पसंद करें या एक जोश से भरे खिलाड़ी को, इस सीजन में हर किसी को देखने का एक अलग ही मजा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: