MTV Channel: भारत में 90 के दशक के बच्चों के दिलों पर राज करने वाला टीवी चैनल एमटीवी बंद होने जा रहा है. 44 सालों तक ऑडियंस को एंटरटेन करने वाले इस चैनल ने म्यूजिक के साथ-साथ कई रियलिटी शोज दिए हैं. ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे ट्रेंडिंग रियलिटी शोज देकर इस चैनल ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. लेकिन अब ये टीवी चैनल ऑडियंस की नजरों में धुंधला होता जा रहा है. सोशल मीडिया के जमाने में अब चैनल की ऑडियंस कम होती नजर आ रही हैं, ये ही वजह है कि एमटीवी चैनल बंद हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं 90s किड के लिए ये चैनल क्यों स्पेशल रहा है?
चैनल में क्या था स्पेशल?
90 के दशक में MTV चैनल की पॉपुलैरिटी सबसे ज्यादा थी. इस चैनल पर बॉलीवुड से लेकर पंजाबी तक के गाने ऑडियंस को सुनने को मिलते थे. अगर किसी को भी ट्रेंडिंग गाने या आइकॉनिक गाने सुनने होते थे तो हर किसी के दिमाग में सबसे पहला नाम MTV ही आता था. गानों के साथ-साथ इस चैनल ने ऑडियंस को अपने यूनिक रियलिटी शोज से भी खूब एंटरटेन किया है. साथ ही ये सेलिब्रिटिज के जीवन से जुड़ी खबरें भी ऑडियंस तक पहुंचाता था.
यह भी पढ़ें: ‘पापा की ‘हकीकत’ देखी…’, Border 2 के ‘घर कब आओगे’ के लॉन्च इवेंट में छलके सनी देओल के आंसू
पॉप कल्चर से कराया रूबरू
MTV चैनल ने ऑडियंस को एमिनेम, माइकल जैक्सन, मडोन और ब्रिटनी स्पियर्स जैसे सितारों के गानों से भी रूबरू कराया है. इस चैनल ने हमें निखिल चोपड़ा, साइरस ब्रॉचा और मिनी माथुर जैसे वीडियो जॉकी भी दिए हैं. इसी चैनल की वजह से इन लोगों ने भी ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई थी. वहीं इस चैनल की खासियत थी कि इसने ऑडियंस को कई फेमस टीवी रियलिटी शोज दिए हैं. इनमें ‘रोडीज’ और ‘स्प्लिट्सविला’ जैसे शोज शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: 7.8 IMDB रेटिंग वाली फिल्म, जो पहली बार ऑस्कर में हुई थी नॉमिनेट, जीते थे 2 नेशनल अवॉर्ड
बंद होने की वजह
90s से 2000 तक के बीच में इस चैनल का क्रेज लोगों को काफी गहरा था. इसी चैनल ने ऑडियंस को पॉप कल्चर से रूबरू करवाया था. इसी को देखते-देखते ऑडियंस को भी पता चला कि दुनिया में किस तरह का फैशन चल रहा है. वहीं जब गूगल और सोशल मीडिया पर MTV चैनल बंद होने का ट्रेंड चला तो हर कोई हैरान रह गया. हालांकि आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया और ओटीटी की दुनिया में ही ज्यादा टाइम बिताते हैं तो इस चैनल का क्रेज ऑडियंस में कम होता दिखाई दे रहा है, ये ही वजह है कि आज ये चैनल बंद होने की कगार पर आ गया है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
12 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
16 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
17 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
18 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
18 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
19 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
20 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
20 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines