MT Vasudevan Nair Death: मनोरंजन जगत से बुरी खबर आई है कि फेमस मलयालम साहित्यकार, फिल्मकार और ज्ञानपीठ पुरस्कार विनर एमटी वासुदेवन नायर का निधन हो गया है। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। नायर की मौत से साउथ इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। एमटी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने की समस्या हुई तो अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
कब हुई मौत
एमटी वासुदेवन नायर 91 साल के थे और कुछ बीमार भी चल रहे थे। 15 दिसंबर को उन्हें दिल का दौरा पड़ा और सांस लेने में दिक्कत हुई तो डायरेक्टर को कोझिकोड के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ही उन्होंने, 25 दिसंबर तो रात 10 बजे अंतिम सांस ली।
यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan को बचपन में क्यों पड़ी मार, KBC 16 के सेट पर किया खुलासा
अपने काम के लिए जाने जाएंगे नायर
एम टी वासुदेवन नायर को एम टी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने अपने करियर में अपने काम से एक अलग पहचान बनाई। अस्पताल के सूत्रों ने पीटीआई से एम टी की मौत की खबर की पुष्टि की थी। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी, लाख कोशिश के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सकता। जान लें कि एम टी एक बहुमुखी प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने पटकथा लेखक और फिल्म निर्देशक के तौर पर काफी प्रसिद्धि पाई थे। एम टी ने 7 फिल्मों का निर्देशन किया है और लगभग 54 फिल्मों की पटकथा लिखी है। अब ऐसे महान इंसान को भला कौन कैसे भूल सकता है।
कई अवार्ड से किया गया सम्मानित
एमटी को उनके शानदार काम के लिए एक नहीं बल्कि कई सारे अवार्ड मिले हैं। उन्हें साहित्यिक उपलब्धियों में 1995 में भारत के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार के साथ-साथ केंद्र साहित्य अकादमी पुरस्कार, केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार, वायलार पुरस्कार, वल्लाथोल पुरस्कार, एज़ुथाचन पुरस्कार, मातृभूमि साहित्य पुरस्कार और ओएनवी सहित कई अन्य सम्मान दिलाए। साहित्यिक पुरस्कार. 2005 में, एमटी को भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
केरल में शोक की घोषणा
एम टी के निधन से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। केरल सरकार ने उनके सम्मान में दो दिन यानी 26 दिसंबर और 27 दिसंबर के शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने सम्मान के तौर पर अपनी 26 दिसंबर की होने वाली सभी कैबिनेट बैठक भी स्थगित कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Allu Arjun को कितनी हो सकती है सजा? भगदड़ मामले ने पुष्पा की बढ़ाई टेंशन
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
29 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
21 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
23 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
1 day agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines