क्रिकेट के ‘कैप्टन कूल’ एमएस धोनी अब बन चुके हैं रोमांस के बादशाह। जी हां, करण जौहर ने हाल ही में एक अनोखे अंदाज में धोनी को एक नए किरदार में पेश किया है, जिसे देखकर फैंस हैरान भी हैं और खुश भी। फिल्मी तड़का और रोमांस की चाशनी से सजे इस वीडियो में धोनी को देख हर कोई यही कह रहा है- क्या बात है माही।
करण जौहर ने वीडियो किया शेयर
करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्रमोशनल वीडियो शेयर किया है जिसमें धोनी लंबे बालों, कोमल मुस्कान और हाथ में दिल के आकार वाले गुब्बारे के साथ नजर आ रहे हैं। पहली नजर में ये किसी बॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर लगता है लेकिन ये असल में एक तेल कंपनी ‘गल्फ प्राइड’ के लिए बनाया गया एड है, जिसे डायरेक्ट किया है पुनीत मल्होत्रा ने और ये धर्मा 2.0 के बैनर तले तैयार हुआ है।
वीडियो में धोनी ने बोला डायलॉग
वीडियो में धोनी एक डायलॉग बोलते हैं- ‘तुम जो साथ चलती हो, हर सफर खूबसूरत बन जाता है।’ पहली बार सुनकर लगता है कि ये किसी हीरो का अपनी प्रेमिका से इजहार है, लेकिन जैसे ही कैमरा पैन होता है, सच्चाई सामने आती है। धोनी की असली महबूबा कोई और नहीं, बल्कि उनकी बाइक है।
करण जौहर ने इस वीडियो के साथ लिखा- ‘पेश है माही का नया अंदाज, हमारा नया लवर बॉय। लेकिन इस कहानी में ट्विस्ट है, क्योंकि माही की पहली मोहब्बत उसकी बाइक रही है, और अब ये लव स्टोरी भी ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है।’
वीडियो में संगीत, विजुअल्स और धोनी का रोमांटिक अंदाज सबकुछ इतना परफेक्ट है कि ये एक फिल्म का सीन लगने लगता है। जैसे ही स्क्रीन पर A Love Story Like No Other लिखा आता है, दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ जाती है। ‘कमिंग सून’ के टेक्स्ट के साथ वीडियो खत्म होता है और सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ जाती है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
IPL 2025 में लखनऊ के खिलाफ धोनी की शानदार पारी के अगले ही दिन इस वीडियो के आने से धोनी की चर्चा हर तरफ है। फैंस कमेंट्स में कह रहे हैं कि माही चाहे मैदान पर हो या पर्दे पर हमेशा दिल जीत लेते हैं।
अब देखना ये होगा कि क्या करण जौहर सच में धोनी को फिल्मों में लॉन्च करेंगे या ये सिर्फ एक रचनात्मक एड कैंपेन तक ही सीमित रहेगा। लेकिन इतना तय है कि धोनी के इस लवर बॉय अवतार ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो हर रोल में फिट हैं- चाहे वो विकेट के पीछे हों या कैमरे के सामने।
यह भी पढ़ें: Kesari Chapter 2 से पहले अक्षय कुमार ने की ये 6 बायोपिक, एक तो इसी साल हुई रिलीज
संबंधित खबरें
‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
5 hrs agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
7 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर कब आएगी ‘दृश्यम 3’? अजय की फिल्म को लेकर आया अपडेट
10 hrs agoकंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
13 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
14 hrs agoनाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने एक्टिंग छोड़ चुनी फिल्ममेकिंग
15 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
16 hrs ago4 दिन पहले गोवा में शमेल बजाते, डांस करते दिखे थे नाना पाटेकर, देखें VIDEO
17 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines