Sonakshi Sinha Replaced: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं। एक्ट्रेस की शादी से पहले उनके परिवार के विरोध की खबरों से अफवाहों का बाजार गर्म था। वहीं, अब शादी के बाद भी सोनाक्षी को लेकर कुछ खास अच्छी खबरें नहीं आ रही हैं। एक तरफ उनके भाई लव सिन्हा इस शादी के खिलाफ नजर आ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि वो अपनी बहन के ससुराल वालों से रिश्ता नहीं रखना चाहते। तो दूसरी तरफ अब सोनाक्षी को एक और झटका लग गया है।
पर्सनल नहीं प्रोफेशनल लाइफ में भी लगा झटका
जहीर इकबाल संग शादी के बाद सोनाक्षी की जिंदगी में जहां खुशियां आने की उम्मीदें थीं वहीं अब ऐसा लग रहा है कि उनकी उम्मीदों पर पानी फिरता जा रहा है। एक के बाद ऐसी चीजें हो रही हैं जिससे एक्ट्रेस की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ डिस्टर्ब हो रही है। शादी में भाई का शामिल न होना और फिर शादी के कुछ दिन बाद ही पिता का हॉस्पिटल में एडमिट होना क्या कम था कि अब सोनाक्षी के साथ एक और घटना घट गई है। अब उनके फिल्मी करियर में भी मुसीबत आ पड़ी है।
सोनाक्षी से छीन गई फिल्म
दरअसल, अब खबर सामने आई है कि सोनाक्षी को उन्हीं की पॉपुलर फिल्म के सीक्वल से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ (Son Of Sardaar) तो आपको याद ही होगी। इस फिल्म में अजय देवगन और संजय दत्त के साथ सोनाक्षी भी नजर आई थीं। वहीं, अब इस फिल्म का सीक्वल आने वाला है, लेकिन फिल्म में अजय और संजय तो होंगे पर सोनाक्षी दिखाई नहीं देंगी। अब मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें एक पॉपुलर एक्ट्रेस ने ‘सन ऑफ सरदार’ से रिप्लेस कर दिया है।
यह भी पढ़ें: मशहूर यूट्यूबर पर IAS अफसर ने करवाई FIR, माता-पिता के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप
किसने किया सोनाक्षी को रिप्लेस?
कहा जा रहा है कि अब फिल्म में सोनाक्षी की जगह मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ सकती हैं। अब सोनाक्षी की जगह मृणाल ठाकुर 50 दिनों तक स्कॉटलैंड में फिल्म की शूटिंग करेंगी। लेकिन सोनाक्षी फिल्म से बाहर क्यों हुई हैं अभी तक इस वजह का खुलासा नहीं हुआ है। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट भी फिलहाल तय नहीं की गई है।
संबंधित खबरें
सलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
14 mins agoLIVE: 'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
50 mins agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 hr agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
19 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
20 hrs agoMiss Universe 2026: भारत की काजिया लिज को चुनौती देंगी पाकिस्तान की मिस्बाह
22 hrs agoअनिल कपूर ने फीमेल स्टंट डायरेक्टर को 9 घंटे तक कराया इंतजार! अब मांगी माफी
1 day ago'रामायण' को देख रोए रैपर बादशाह
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines