साउथ से बॉलीवुड तक छाई ये हसीना, TV एक्ट्रेस बन की थी करियर की शुरुआत; पहचाना कौन?
बॉलीवुड की एक हसीना ऐसी है जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. वहीं आज ये हसीना फिल्म इंडस्ट्री की स्टार बन चुकी हैं. साउथ से बॉलीवुड तक ये एक्ट्रेस एक से बढ़कर एक फिल्म दे चुकी है. चलिए जानते हैं आखिर ये हसीना कौन है.
Edited By : Himani sharma|Updated: Aug 1, 2026 09:11
Share :
---विज्ञापन---
Birthday Special: फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे ऐसे हैं जो जिन्होंने टीवी से अपना करियर शुरू किया और आज ये सितारे फिल्म इंडस्ट्री पर छाए हुए हैं. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल्स से की थी और आज ये एक्ट्रेस साउथ से लेकर बॉलीवुड तक पर छाई हुई है. वहीं सोशल मीडिया पर भी ये एक्ट्रेस काफी एक्टिव रहती है. अपनी एक्टिंग और लुक्स से भी ये हसीना ऑडियंस के दिलों पर राज कर रही हैं. चलिए जानते हैं आखिर ये एक्ट्रेस कौन है.
टीवी से शुरू किया करियर
हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि मृणाल ठाकुर हैं. एक्ट्रेस आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री से की थी. जी हां मृणाल ठाकुर ने अपना फिल्मी करियर टीवी सीरियल ‘मुझसे कुछ कहती…ये खामोशियां’ से किया था. साल 2012 में आए इस सीरियल से एक्ट्रेस को कुछ खास पहचान नहीं मिल सकी. इसके बाद साल 2014 में एक्ट्रेस का शो ‘कुमकुम भाग्य’ रिलीज हुआ. इस शो ने मृणाल को टीवी का स्टार बना दिया.
‘कुमकुम भाग्य’ के लिए एक्ट्रेस को बेस्ट एक्ट्रेस का ITA अवॉर्ड मिला था. टीवी इंडस्ट्री में छाने के बाद मृणाल ठाकुर को साल 2018 में बॉलीवुड में ब्रेक मिला. इस साल एक्ट्रेस की ‘लव सोनिया’ फिल्म आई थी. इस फिल्म की कहानी ने हर किसी का दिल जीत लिया था. इसके बाद मृणाल ऋतिक रोशन के साथ ‘सुपर 30’ में दिखाई दीं. इस फिल्म से मृणाल ठाकुर फिल्म इंडस्ट्री में छा गई थीं और उन्हें एक के बाद एक फिल्में भी ऑफर होने लगीं.
साल 2022 में मृणाल ने तेलुगु रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘सीता रामम’ की और इस फिल्म ने एक्ट्रेस के करियर में चार चांद लगा दिए. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ दुलकर सलमान नजर आए थे और दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद भी किया. वहीं इसके बाद एक्ट्रेस ने ‘हाय नन्ना’, ‘द फैमिली स्टार’, ‘कल्कि 2898 AD’, ‘दो दीवाने सहर में’, ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘डकैत’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्में कीं.