Mrs Deshpande JioHotstar: अगर आप भी वीकेंड पर कुछ नया देखने की तलाश में हैं तो जियो हॉटस्टार पर एक ऐसी सीरीज आई है जिसमें हर मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. 6 एपिसोड की इस वेब सीरीज में आप पलक तक भी नहीं झपका पाएंगे. ओटीटी पर रिलीज होते ही ये सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड करने लगी है. इसके साथ ही जियो हॉटस्टार की भी ये वेब सीरीज नंबर 1 सीरीज बन गई है. इसमें आपको 90 के दशक की स्टार एक्ट्रेस ग्रे शेड रोल में दिखेंगी. हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित की थ्रिलर वेब सीरीज मिसेज देशपांडे की. चलिए सीरीज के बारे में कुछ खास बातें जानते हैं.
सीरियल किलर की कहानी
जियो हॉटस्टार पर बीते शुक्रवार को रिलीज हुई इस सीरीज में माधुरी दीक्षित मिसेज देशपांडे का रोल निभाती नजर आ रही हैं. मिसेज देशपांडे एक ऐसी महिला होती हैं जो 25 सालों से जेल में बंद हैं और 8 मर्डर के केस में सजा काट रही हैं. कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब एक मशहूर एक्टर विराट मल्होत्रा का मर्डर होता है और इस मर्डर का तरीका मिसेज देशपांडे के मर्डर के तरीके से मिलता है. जिसके बाद शक की सुई सीधा मिसेज देशपांडे पर ही जाती है. लेकिन चौंकाने वाली बात ये होती है कि मिसेज देशपांडे 25 साल से जेल में बंद हैं तो वो विराट का कत्ल कैसे कर सकती हैं.
यह भी पढ़ें: Mrs Deshpande Cast: माधुरी दीक्षित के साथ ‘मिसेज देशपांडे’ में कौन-कौन? JioHotstar पर ट्रेंड कर रही सीरीज
हर मोड़ पर ट्विस्ट एंड टर्न्स
वेब सीरीज के एपिसोड्स जैसे-जैसे आगे बढ़ते हैं वैसे-वैसे पता चलता है कि मिसेज देशपांडे के मर्डर का तरीका अपनाकर जेल के बाहर कोई और लोगों का मर्डर कर रहा होता है. पूरी मुंबई पुलिस इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए जुट जाती है. इसके बाद पुलिस कमिश्नर को इस केस की गुत्थी सुलझाने के लिए मिसेज देशपांडे की ही मदद लेनी पड़ती है और वो उसे जेल से बाहर निकालकर एक सुरक्षित जगह रखते हैं और इस केस की तह तक जाते हैं. सीरीज का क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये वेब सीरीज जियो हॉटस्टार पर देखनी होगी.
यह भी पढ़ें: OTT Release: Raat Akeli Hai 2 की ये खास बातें, जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म देखने पर कर देंगी मजबूर
माधुरी दीक्षित ने किया हैरान
‘मिसेज देशपांडे’ वेब सीरीज की कहानी जितनी शानदार है उतनी ही शानदार एक्टिंग सीरीज की स्टारकास्ट ने भी की है. माधुरी दीक्षित ने एक सीरियल किलर बनकर ऑडियंस को चौंका दिया. 90 के दशक में हर किसी ने माधुरी दीक्षित को पर्दे पर रोमांटिक, चुलबुली और भोली भाली लड़की का ही किरदार निभाते देखा है. अब ‘मिसेज देशपांडे’ में ग्रे शेड अवतार में माधुरी को देखकर हर कोई हैरान रह गया. माधुरी दीक्षित के साथ-साथ सीरीज में प्रियांशु चटर्जी, सिद्धार्थ चंदेकर, केविन डेव और अर्जुन पांडे भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए हैं.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines