Mrs Deshpande Cast: माधुरी दीक्षित की थ्रिलर वेब सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर दस्तक दे चुकी है. हमेशा पॉजिटिव रोल्स निभाने वालीं माधुरी दीक्षित ने इस सीरीज में ग्रे शेड का किरदार निभाया है. सोशल मीडिया पर भी एक्ट्रेस के इस किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है और ऑडियंस सीरीज देखकर अच्छा रिस्पॉन्स भी दे रही है. इसी बीच अब वेब सीरीज की कास्ट भी चर्चाओं में आ गई है. लोगों की जिज्ञासा बढ़ गई है कि माधुरी दीक्षित के साथ और कौन-कौन से सितारों ने सीरीज में एंटरटेन किया है. चलिए आपको भी बताते हैं ‘मिसेज देशपांडे’ में माधुरी दीक्षित के साथ और कौन-कौन नजर आया.
माधुरी दीक्षित का ग्रे किरदार
जियो हॉटस्टार की वायरल वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित ने मिसेज देशपांडे का ग्रे शेड किरदार बड़ी ही खूबसूरती से निभाया है. उनके नेगेटिव किरदार को देख ऑडियंस भी हैरान रह गई. 90 के दशक में अपनी अदाओं से ऑडियंस को दीवाना बनाने वालीं माधुरी दीक्षित इस सीरीज में अलग ही अवतार में नजर आईं. सोशल मीडिया पर भी माधुरी के किरदार ‘मिसेज देशपांडे’ की खूब तारीफ की जा रही है. ‘धक-धक गर्ल’ को ‘मिसेज देशपांडे’ बनकर देख ऑडियंस काफी एंटरटेन हुई.
यह भी पढ़ें: OTT Release: Raat Akeli Hai 2 की ये खास बातें, जो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म देखने पर कर देंगी मजबूर
सीरीज में कौन-कौन?
माधुरी दीक्षित के साथ-साथ वेब सीरीज में और भी सितारे हैं जिन्होंने एक्टिंग से ‘मिसेज देशपांडे’ सीरीज में चार चांद लगा दिए. इस लिस्ट में प्रियांशु चटर्जी, सिद्धार्थ चंदेकर, केविन डेव और अर्जुन पांडे भी मुख्य भूमिका निभाते नजर आए हैं. इस सितारों की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया जा रहा है. ये सभी किरदार माधुरी दीक्षित के किरदार के इर्द-गिर्द घूमते हैं. नागेश कुकुनूर के डायरेक्शन में बनी ये सीरीज गूगल ट्रेंड्स में भी छाई हुई है.
यह भी पढ़ें: 4 मिनट का वो भोजपुरी का इकलौता सॉन्ग, जो 40,000 में बनकर हुआ था तैयार, मिले 250 करोड़ से ज्यादा व्यूज
ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरपूर
मेकर्स ने जब से इस सीरीज का अनाउंसमेंट किया था, तभी से ऑडियंस को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार था. ‘बिग बॉस 19’ में आकर भी माधुरी दीक्षित ने इस सीरीज को प्रमोट किया था और फैंस की दिलों की धड़कन और तेज कर दी थी. जियो हॉटस्टार की इस सीरीज के 6 एपिसोड हैं और आपको इस सीरीज में इतने ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे कि आप आखिरी एपिसोड तक अपनी कुर्सी से ही चिपके रह जाएंगे.
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines