Mrs. Chatterjee vs Norway OTT Release on Netflix: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ (Mrs Chatterjee vs Norway) हाल ही में रिलीज हुई थी।
इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही कमाई करने के लिए हाथ-पैर मारे हैं, लेकिन फिल्म को कमाई के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ा।
ओटीटी पर रिलीज हो रही फिल्म ‘मिसेज चैटर्जी वर्सज नॉर्वे’
हालांकि रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चैटर्जी वर्सज नॉर्वे’ (Mrs. Chatterjee vs Norway) में उनकी परफॉर्मेंस की काफी सराहना भी हुई है। इसके साथ ही अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज स्ट्रीम होने जा रही हैं, मतलब अब दर्शक घर बैठे इस फिल्म को देख सकते हैं। चलिए जान लेते हैं कि इस फिल्म को किसी ओटीटी पर देखा जा सकता है।
नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं फिल्म ‘मिसेज चैटर्जी वर्सज नॉर्वे’
जो लोग रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चैटर्जी वर्सज नॉर्वे’ को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए, तो वो अब इस फिल्म को ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें कि ये फिल्म 12 मई, 2023 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा सकती है। इसकी जानकारी नेटफ्लिक्स ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक पोस्ट शेयर कर दी है।
एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’
बता दें कि फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक ऐसी मां की सच्ची कहानी को दिखाया गया हैं, जो अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए एक देश के शासन और प्रशासन से भिड़ जाती है।
सागरिका चक्रवर्ती की रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’
फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा अनिर्बान भट्टाचार्य और जिम सरभ ने भी अहम रोल प्ले किया है। इस फिल्म में सभी ने रानी मुखर्जी की परफॉर्मेंस की बहुत तारीफ की है। बता दें कि ये फिल्म सागरिका चक्रवर्ती की रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर फिल्म है।
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 hr agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
2 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
4 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
6 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
7 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
8 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines