Mrs Chatterjee vs Norway BO Collection Day 6: बॉलीवुड की मशहूर एकट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ (Mrs Chatterjee vs Norway) हाल ही में रिलीज हुई थी।
ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन से ही कमाई करने के लिए हाथ-पैर मार रही हैं, लेकिन फिल्म को कमाई के लिए बहुत स्ट्रगल करना पड़ रहा हैं। इसके साथ ही अब फिल्म की कमाई के 6वें दिन के आकड़े भी आ गए हैं।
और पढ़िए – सतीश कौशिक की बेटी Vanshika ने फिर शुरू किया अपना इंस्टाग्राम अकाउंट, डिलीट करने की ये थी बड़ी वजह
फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने छठे दिन की इतनी कमाई
एक रिपोर्ट के मुताबिक सागरिका चक्रवर्ती की रियल लाइफ स्टोरी से इंस्पायर फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को 1.45 करोड़ रुपयों की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 9.87 करोड़ रुपये हो गया है।
‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ की कमाई
वहीं, फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने शुक्रवार को 1.27 लाख का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 2.26 लाख की कमाई की और तीसरे दिन ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ ने 2.89 करोड ही कमाए। वहीं, चौथे दिन फिल्म ने 91 लाख का बिजनेस किया और फिल्म ने पाचंवें दिन 1.5 करोड़ का कारोबार किया है।
फिल्म में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग
‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ में रानी मुखर्जी की दमदार एक्टिंग और कंटेंट की जमकर तारीफ होने के बाद भी फिल्म कमाई करने में नाकाम होती नजर आ रही हैं।
और पढ़िए – TJMM Box Office Collection Day 14: धीमी हुई ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कमाई की रफ्तार, 14वें दिन फिल्म ने किया इतना कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही फिल्म ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’
इस फिल्म ने ओपनिंग तो ठीक-ठाक की, लेकिन अब फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती नजर आ रही हैं। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में कुछ उछाल तो जरूर आया, लेकिन अगर फिल्म के सोमवार, मंगलवार और बुधवार के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने बहुत कम कमाई की हैं।
इमोशनल ड्रामा फिल्म है ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’
इसके साथ ही ‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’ एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक ऐसी मां की सच्ची कहानी को दिखाया गया हैं, जो अपने बच्चों की कस्टडी हासिल करने के लिए एक देश के शासन और प्रशासन से भिड़ जाती है। फिल्म में रानी मुखर्जी के अलावा अनिर्बान भट्टाचार्य और जिम सरभ ने भी अहम रोल प्ले किया है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
11 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
14 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
14 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
15 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
16 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
16 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
17 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
18 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
18 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines