Bigg Boss 19: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस सीजन 19’ में इस वीकेंड का वार पर बड़ा ट्विस्ट आ सकता है. इस हफ्ते सलमान खान अपने साथ एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स को लेकर जा सकते हैं. ये शो इतना अनप्रेडिक्टेबल होता जा रहा है कि दर्शक भी कुछ समझ नहीं पा रहे हैं. अभी तक इस शो में सिर्फ दो कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हुए हैं. नतालिया और नगमा के बाद से इस शो से कोई भी एग्जिट नहीं हुई है. पिछले हफ्ते नेहल को भी मेकर्स ने आउट होने के बाद सीक्रेट रूम में भेज दिया. ऐसे में पिछले हफ्ते की भरपाई करने के लिए मेकर्स इस बार डबल एलिमिनेशन रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 के मेकर्स को मिला लीगल नोटिस! लग सकती है करोड़ों की चपेट
मृदुल तिवारी इस हफ्ते होंगे आउट?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बिग बॉस सीजन 19’ अब एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स सलमान खान के शो से बाहर हो सकते हैं. अभी तक दोनों नाम तो सामने नहीं आए हैं, लेकिन एक नाम को लेकर हिंट जरूर मिल गया है. इस बार जो शो से बाहर होने वाला है, उस कंटेस्टेंट का नाम सुनकर फैंस को वाकई एक जोरदार झटका लगने वाला है. बताया जा रहा है कि इस हफ्ते होने वाले डबल एविक्शन में मृदुल तिवारी आउट हो सकते हैं. मृदुल इस हफ्ते नॉमिनेटेड हैं. वैसे उनके अलावा गौरव खन्ना, अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, नीलम गिरी और अवेज दरबार भी नॉमिनेट हुए हैं.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 में Mridul Tiwari बने ‘बिन पेंदे का लोटा’, नेहल चुडासमा ने पकड़ ली चाल
डबल एलिमिनेशन में कटेगा मृदुल का पत्ता
इन 6 नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स में 2 बेहद कमजोर प्लेयर्स हैं, बावजूद इसके मृदुल तिवारी के बाहर होने की अफवाहें सामने आ रही हैं. आपको बता दें, मृदुल के जाने से फैंस इसलिए भी हैरान हो सकते हैं क्योंकि वो सोशल मीडिया पर बेहद पॉपुलर हैं. ऐसे में वोटों की कमी के कारण तो उनका शो से बाहर होना नामुमकिन सा लगता है. फिर भी अगर कहा जा रहा है कि मृदुल इस हफ्ते ‘बिग बॉस’ के घर से बेघर होंगे, तो उनके एविक्शन में कोई ना कोई ट्विस्ट जरूर छुपा होगा.
वीकेंड का वार पर दिखेंगे ट्विस्ट एंड टर्न्स
अभी तक ये पता नहीं चला है कि मृदुल का एविक्शन वोटों की कमी से हुआ है, या फिर घरवालों ने वोट करके उन्हें बाहर किया है. फिलहाल उनके आउट होने की पुष्टि नहीं हुई है. साथ ही ये देखना भी दिलचस्प होगा कि इस डबल एलिमिनेशन में और किसका पत्ता कटने वाला है. इस हफ्ते का वीकेंड का वार कई ट्विस्ट एंड टर्न्स लेकर आ सकता है. दो बड़े धमाकों के बाद घर का माहौल और सत्ता दोनों बदल सकती है.
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
11 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
12 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
13 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
13 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
14 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
15 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines