Mr. and Mrs. Mahi: आज यानी 31 मई को सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ रिलीज हो गई है। फिल्म की रिलीज से पहले इसको लेकर जबरदस्त बज बना हुआ था। जान्हवी और राजकुमार ने फिल्म का प्रमोशन भी बेहद अच्छे से किया है, जिससे लोगों में इसके एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई थी। हालांकि अब लोगों के मन में सवाल है कि फिल्म तो रिलीज हो गई है, लेकिन इसकी कहानी है। वैसे तो ट्रेलर को देखकर साफ समझ में आ रहा था कि फिल्म की कहानी क्रिकेटर की लाइफ से जुड़ी है, लेकिन अगर आप भी फिल्म देखने से पहले अगर इसके बारे में जानना चाहते हैं, तो आइए आपको बताते हैं….
क्या है फिल्म की कहानी?
हालिया रिलीज फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी कुछ-कुछ ‘एमएस धोनी’ जैसी ही है। जी हां, एमएस धोनी में धोनी का स्ट्रगल दिखाया गया था, तो ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में ‘माही’ यानी महेन्द्र और महिमा की कहानी दिखाई गई है। दरअसल, फिल्म में महेन्द्र (राजकुमार राव) बचपन से क्रिकेटर बनने का सपना देखते हैं और इसके लिए वो जी तोड़ मेहनत करते हैं। हालांकि पूरी मेहनत करने के बाद भी उन्हें सफलता नहीं मिलती और धोनी की तरह ही आखिरी में महेन्द्र के पिताजी उन्हें अपने साथ काम पर लगा लेते हैं और महेन्द्र का सपना, सपना ही रह जाता है।
डॉक्टर से खिलाड़ी बनने तक का सफर
हालांकि कुछ दिन बाद महेन्द्र की शादी होती है और उनकी लाइफ में होती है महिमा की एंट्री, जो महेन्द्र की लाइफ को पूरी तरह से बदल देती हैं। पेशे से महिमा एक डॉक्टर होती है, लेकिन फिल्म के आखिरी में वो बतौर खिलाड़ी माही के नाम से सामने आती हैं, तो भई एक डॉक्टर कैसे भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल होती है, इसके लिए तो आपका फिल्म देखना बनता है। जी हां, इसके लिए आप फिल्म देख सकते हैं। हालांकि फिल्म के कुछ सीन ऐसे हैं, जो आपको बोर कर सकते हैं। वैसे तो कहानी में कुछ खास दम नहीं है, लेकिन अगर आपके पास कुछ नया देखने के लिए नहीं है, तो माही की इस स्ट्रगल स्टोरी को आप देख सकते हैं।
पति ने बढ़ाया पत्नि का हौसला
अब आप सोच रहे होंगे कि इस कहानी में ऐसा क्या है, जो क्रिकेट की कहानी फिर से पर्दे पर दिखाई गई है, तो भई ज्यादा दिमाग लगाने की जरुरत नहीं है, क्योंकि इसमें कुछ ऐसा नया नहीं है। ये सब पहले ही एमएस धोनी में दिखाया जा चुका है। हां, ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में आपको एक सपोर्टिव हसबैंड देखने को जरूर मिलेगा, जो अपने सपने को पूरा करने के लिए अपनी पत्नि का हौसला बढ़ाता है और अपने साथ-साथ उसे भी स्टार बना देता है।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्टर ने स्टेज पर एक्ट्रेस को दिया धक्का, अब अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 hr agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
2 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
4 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
4 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
5 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
6 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
10 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
11 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines