Mr and Mrs Mahi OTT Details: राजकुमार राव (Rajkummar Rao) और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) की फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ (Mr And Mrs Mahi) आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। जिस तरह से फिल्म का प्रमोशन जोरों-शोरों से हुआ है, लग तो ऐसा ही रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा देगी। हालांकि, अब क्या होता है? क्रिकेट पर बनी इस फिल्म को सिनेमा लवर्स और क्रिकेट फैंस का प्यार मिलता है या नहीं, ये तो आने वाले वक्त पर ही पता चल पाएगा। लेकिन अब इस फिल्म को लेकर एक जरूरी जानकारी सामने आ गई है।
ओटीटी पर धाक जमाएगी ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’
आप भी ये खबर ध्यान से पढ़िएगा क्योंकि यहां आपको आपके सभी जरूरी सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। ये फिल्म थिएटर में तो रिलीज हो गई है लेकिन ओटीटी पर कब दस्तक देगी अब उसका भी खुलासा हो गया है। वैसे भी आजकल ट्रेंड चल गया है कि कोई भी फिल्म जब बड़े पर्दे पर दस्तक देती है तो साथ ही उसके ओटीटी पर आने की तैयारी शुरू हो जाती है। इसके साथ ही फैंस भी इंतजार में बैठे रहते हैं कि वो कब अपनी पसंदीदा फिल्मों को ओटीटी पर देख पाएंगे। ओटीटी की ताकत से तो अब सभी वाकिफ हो चुके हैं। जो फिल्में सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं कर पाती वो कई बार ओटीटी पर धाक जमा देती हैं।
ओटीटी पर कब होगी रिलीज?
वहीं, बात ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ की करें तो ये फिल्म किस प्लेटफार्म पर स्ट्रीम होगी? इसे लेकर अब तक तो यही कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स (Netflix) ने जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं। हालांकि, अभी तक नेटफ्लिक्स की तरफ से इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। वहीं, रिलीज डेट को लेकर भी अब जरुरी जानकारी सामने आ गई है। कहा जा रहा है कि 31 मई को रिलीज हुई फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ थिएटर्स के बाद नेटफ्लिक्स पर या तो जुलाई के आखिर या फिर अगस्त की शुरुआत में स्ट्रीम हो सकती है।
यह भी पढ़ें: Kota Factory Season 3 कब होगी Netflix पर रिलीज? पहले पोस्टर के साथ हुआ खुलासा
खबर की क्या है सच्चाई?
हालांकि, इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है क्योंकि न तो मेकर्स और न ही नेटफ्लिक्स कि तरफ से फिल्म को लेकर कोई जानकारी दी गई है। ऐसे में अब जान्हवी कपूर और राजकुमार राव के फैंस फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। इस रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म का जादू कितने लोगों के सिर पर चढ़कर बोलता है ये जल्द ही पता चल जाएगा।
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
10 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
13 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
13 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
15 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines