Movies where Kalki Actress Deepika Padukone played a mother: फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में दीपिका पादुकोण ने गर्भवती महिला का किरदार निभाया है। उनके इस रोल को बेहद ज्यादा पसंद किया जा रहा है। बहुत से फैंस दीपिका के लिए इस फिल्म को देखने जा रहे हैं। ऐसे में चलिए आपको बताते हैं इससे पहले किस-किस फिल्म में दीपिका ने मां का किरदार निभाया है।
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में छा गईं दीपिका
फिल्म के वायरल हो रहे एक सीन में सुमधी, जो दीपिका का कैरेक्टर है वो अपने बेबी बंप को कुछ इस तरह से रिवील करती हुईं नजर आईं कि हर जगह उनकी तारीफ हो रही है। दीपिका के कैरेक्टर पर जो डर और दृढ़ निश्चय एक साथ दिखता है, उसके अब सब फैन हो गए हैं।
फिल्म ‘जवान’ में बेहतरीन रही परफॉर्मेंस
दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट साबित हई थी। फिल्म में दीपिका और शाहरुख की जोड़ी बहुत समय के बाद फिल्मी पर्दे पर दिखाई दी थी। इस फिल्म में दीपिका ने यंग शाहरुख खान की मां का किरदार निभाया था। जिसे जेल में ही 5 साल तक दीपिका ने पाला था। एक मां के रोल में दीपिका पर्दे पर छा गई थीं। उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने उन्हें कई अवार्ड्स भी दिलवाए थे।
Movies Where Deepika Padukone Played A Mother
‘ब्रह्मास्त्र’ में बनीं रणबीर की मां
वैसे तो ये फिल्म रणबीर-आलिया के नाम से जानी जाती है, लेकिन दीपिका ने यंग रणबीर की मां का किरदार निभाकर सभी को हैरान कर दिया था। दरअसल इस फिल्म में कोई भी दीपिका के कैमियो के बारे में सोच नहीं रहा था। वो भी रणबीर की मां का रोल करना वाकई सभी के लिए कुछ नया और हटकर था। दीपिका ने अपने इस रोल को भी बखूबी पर्दे पर निभाया।
‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका का एपिक कैरेक्टर
संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में 6 साल के बच्चे शमशेर बहादुर की मां का रोल निभाने वालीं दीपिका ने सभी का दिल जीत लिया था। रानी मस्तानी के रोल में दीपिका की इस पावरफुल परफॉर्मेंस को पर्दे पर काफी तालियां मिली थीं।
असल में भी मां बनने वाली हैं दीपिका
आपको बता दें दीपिका असल जिंदगी में भी बच्चे की मां बनने वाली हैं। अगर असल जिंदगी में भी दीपिका बेबी बॉय को जन्म देती हैं तो पर्दे पर निभाए हुए किरदार सच साबित हो जाएंगे।
संबंधित खबरें
रहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
1 hr agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
2 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
4 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
4 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
5 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
7 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
8 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
10 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
11 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines