हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Puspa 2 से Chhaava तक, 2025 से पहले रिलीज होंगी ये फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर आएगा तूफान

Movies Release Before 2025: सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्में एंट्री करने वाली है। जी हां, 2025 आने से पहले बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश होने वाली है। आइए जानते हैं कि साल खत्म होने से पहले कौन-सी फिल्में रिलीज होंगी।

विज्ञापन
Movies Release Before 2025

Movies Release Before 2025: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ और कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल-भूलैया 3’ जमकर नोट छाप रही है और टिकट खिड़की पर नोटों की खूब बारिश हो रही है। ये सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। जी हां, 2025 आने से पहले सिनेमाघरों में कई बड़ी फिल्मों की एंट्री होने वाली है। ऐसे में जाहिर है कि कोई ना कोई रिकॉर्ड तो टूटेगा ही।

2025 से पहले कौन-सी फिल्में होंगी रिलीज?

कंगुवा

साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉबी देओल की फिल्म ‘कंगुवा’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है और फिल्म को आज यानी 14 नवंबर को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को लेकर खूब कयास भी लगाए जा रहे हैं और उम्मीद है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग कर सकती है। साथ ही फिल्म की कमाई से भी बेहद उम्मीदें हैं। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कितनी कमाई करेगी और इसका ओपनिंग कलेक्शन क्या होगा।

द साबरमती रिपोर्ट

विक्रांत मैसी एक बार फिर से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार है। जी हां, एक्टर की फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ के रिलीज होने में अब बस कुछ ही टाइम बचा है। विक्रांत की ये फिल्म 15 नवंबर को थिएटर्स में दस्तक देगी। ऐसे में देखा जाए तो ‘कंगुवा और द साबरमती रिपोर्ट’ की टक्कर होगी और ये टकराव किस पर भारी पड़ेगा अब ये तो आने वाले समय में ही पता लगेगा।

विज्ञापन

मेट्रो इन दिनों

आदित्य राय कपूर और सारा अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मेट्री इन दिनों’ भी इस लिस्ट में शामिल है। जी हां, इस फिल्म को 29 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर पहले से ही ‘कंगुवा और द साबरमती रिपोर्ट’ मौजूद होंगी, तो ऐसे में सारा की इस फिल्म पर इन दोनों फिल्मों के होने का असर पड़ सकता है।

पुष्पा 2

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘पुष्पा 2’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और बेसब्री से फिल्म के रिलीज होने का वेट कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी धमाका कर सकती है और कई नए रिकॉर्ड बना सकती है।

विज्ञापन

छावा

इस लिस्ट में विक्की कौशल की अपकमिंग फिल्म ‘छावा’ का भी नाम है। जी हां, विक्की की इस फिल्म को 6 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर उतारा जाएगा। देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर कितनी कमाई करती है और इसकी ओपनिंग क्या रहेगी।

यह भी पढ़ें- Ajay Devgn ‘कॉप’ बनकर जब जनता के आए सामने, कैसा रहा फिल्मों का हाल?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola