Movie Release This Week: नवंबर का दूसरा हफ्ता शुरू हो गया है। इस हफ्ते को लेकर लोगों में खासा क्रेज है। दरअसल इस हफ्ते दिवाली है और सलमान की धमाकेदार फिल्म टाइगर 3 रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर फैंस में खासा क्रेज देखने को मिल रहा है। संडे यानि 5 नवंबर से इस फिल्म को लेकर ए़डवांस बुकिंग शुरू हो गई है। पहले दिन के लिए करीब 1.5 लाख तक टिकट बिक चुके हैं। रिलीज से पहले ही फिल्म ने तकरीबन 4.2 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। अभी फिल्म को रिलीज होने में पांच दिनों का समय बचा है, इसलिए ये आंकड़े बढ़ेंगे।
टाइगर के लिए सलमान की फीस
टाइगर के तीसरे सीक्वल में भी सलमान खान और कटरीना कैफ की जोड़ी नजर आने वाली है। टाइगर फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्में हिट हुई हैं। वहीं सलमान की फीस की बात करें तो एक था टाइगर के लिए सलमान ने 15 करोड़ रुपये चार्ज किए थे। इसके अलावा प्रॉफिट का 10 प्रतिशत हिस्सा भी लिया था। वहीं टाइगर जिंदा है की बात करें तो इस फिल्म के लिए सलमान ने 135 करोड़ रुपये चार्ज किए थे।
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते OTT पर ‘तहलका’ मचाएंगी ये पांच धांसू फिल्में, देखकर आ जाएगा मजा
पहले दिन का अनुमानित कलेक्शन
वहीं टाइगर 3 की फीस की बात करें तो यह फिल्म की कमाई तय करेगी। रिपोर्ट के अनुसार सलमान फिल्म के प्रॉफिट का 60 प्रतिशत हिस्सा लेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि सलमान इस फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये कमा लेंगे। वहीं फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो कहा जा रहा है कि अगर सलमान खान इस फिल्म को शुक्रवार को रिलीज करते तो टाइगर 3 60 करोड़ की ओपनिंग ले सकती थी, क्योंकि दीपावली में शाम वाले शोज थोड़े ड्रॉप हो जाते हैं।
दर्शकों में क्रेज
सलमान संग इस फिल्म में कटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। इमरान विलेन के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में कई सारे एलिमेंट्स ऐसे हैं जो दर्शकों में क्रेज बनाए हुए हैं। सलमान का फैनडम, कटरीना का एक्शन और इमरान का विलेनियस अवतार दर्शकों को काफी लुभा रहा है। सलमान को यशराज स्पाईवर्स का किंग तक बताया जा रहा है। इस फिल्म को पहले 21 अप्रैल 2023 को ईद के मौके पर रिलीज किया जाना था, लेकिन फिर किसी का भाई किसी की जान के रिलीज को देखते हुए, इसे दिवाली के लिए टाल दिया गया।
संबंधित खबरें
लावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
18 mins agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 hr agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
3 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
3 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
4 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
4 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
22 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
22 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines