Moushumi Chatterjee: कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने करियर के पीक पर पहुंचने के बाद शादी करने का फैसला किया। हालांकि शादी के बाद भी उन्होने फिल्मों में काम करना जारी रखा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी शुरुआत किसने की?
एक मशहूर अभिनेत्री, जिसने 15 साल की उम्र में शादी कर ली और 17 साल की उम्र में मां बन गई। इतना ही नहीं बल्कि रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो बॉलीवुड में शादी के बाद अपना करियर जारी रखने वाली पहली महिला बन गई।
यह भी पढ़ें- Sushmita Sen ने जियाना को जन्मदिन पर दिया खास गिफ्ट, भतीजी पर यूं प्यार लुटाती दिखीं Miss Universe
हिंदी और बंगाली सिनेमा में दिखाया जलवा
दरअसल, हम बात कर रहे हैं, अभिनेत्री मौसमी चटर्जी की, जिन्होंने 1970 और 1980 के दशक में हिंदी और बंगाली सिनेमा में अपने अभिनय का जबरदस्त जलवा दिखाया। बता दें कि उन्होंने 10 साल की उम्र में साल 1967 की बंगाली फिल्म ‘बालिका बधु’ से अभिनय की शुरुआत की थी। बताते चलें कि एक्ट्रेस का असली नाम इंदिरा था और मौसमी उनका स्क्रीन नाम बन गया।
इसलिए कम उम्र में हुई एक्ट्रेस की शादी
बालिका बधू के बाद, मौसमी अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहती थी लेकिन जब वह दसवीं कक्षा में थी तब उन्होंने शादी कर ली। अभिनेत्री ने इस साल की शुरुआत में लेहरन के साथ एक इंटव्यू में इसके पीछे की वजह भी साझा की है। उन्होंने बताया कि मेरे पिता अपनी बड़ी बहन के बहुत करीब थे और वह कैंसर की आखिरी स्टेज में थी। उनकी आखिरी इच्छा मेरी शादी होते देखना थी। इसलिए, मेरे ससुर ने सुझाव दिया कि शादी हो जानी चाहिए। मैंने अपनी परीक्षा भी छोड़ दी। मुझे लगभग उसी समय एक फिल्म भी मिली।
बड़े पर्दे पर अपना चेहरा देखकर खुश हो जाती थी- मौसमी
मौसमी ने मशहूर भारतीय संगीत निर्देशक और गायक हेमंत राव के बेटे जयंत मुखर्जी से शादी की। उनकी शादी के बाद इंडस्ट्री में उनकी लोकप्रियता भी बढ़ गई। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि 17 साल की उम्र में मैं मां बन गई। मैं उस समय सफलता का मतलब भी नहीं समझती थी। मैं बस बड़े पर्दे पर अपना चेहरा देखकर खुश हो जाती थी।
इसलिए सनी देओल को डांटा था
बता दें कि एक बार जब सनी फोन पर बात करने में व्यस्त थे और सेट पर देर से पहुंचे तो मौसमी ने उन्हें खूब डांटा और कहा कि वह अपने पिता धर्मेंद्र की प्रतिष्ठा को बर्बाद न करें। ऐसा सुनकर ‘गदर 2’ अभिनेता हैरान रह गए और बाद में उन्होंने अभिनेत्री से इसके लिए माफी मांगी। इतना ही नहीं बल्कि चटर्जी को उनके बेबाक रवैये के कारण कई फिल्मों से रिप्लेस भी कर दिया गया।
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
4 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
5 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
6 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
7 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
9 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
9 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
10 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
10 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines