इन दिनों सोशल मीडिया पर डीपफेक वीडियोज और तस्वीरों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। फिल्मी सितारों की छवि को बिगाड़ने वाले इन वीडियोज पर अब अभिनेत्री मौनी रॉय ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है। अपनी अगली फिल्म ‘द भूतनी’ की रिलीज से पहले मौनी ने एक इंटरव्यू में इस पूरे मामले को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने न सिर्फ डीपफेक कंटेंट को लेकर नाराजगी जाहिर की, बल्कि ऑनलाइन ट्रोलिंग और नफरत फैलाने वालों के लिए भी करारा जवाब दिया।
डीपफेक वीडियो देखकर हुआ बुरा हाल
मौनी रॉय ने बताया कि जब उन्होंने पहली बार अपना चेहरा किसी और के शरीर पर चिपका हुआ देखा तो उन्हें बेहद घिन आई। उन्होंने कहा कि ये न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि मानसिक रूप से भी काफी हानिकारक है। मौनी ने बताया कि शुरुआत में वे ऐसे लोगों को ब्लॉक कर देती थीं, लेकिन अब उन्हें उन पर सिर्फ तरस आता है। उन्होंने कहा, ‘ऐसे लोग बस दूसरों की बददुआएं बटोर रहे हैं।
‘सोशल मीडिया अब जहर बनता जा रहा है’
मौनी ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पहले जहां कलाकारों और फैंस के बीच का पुल था, अब वो धीरे-धीरे नफरत फैलाने का जरिया बनता जा रहा है। वो कहती हैं, ‘मैं ये नहीं कह रही कि सब बुरा है, लेकिन जिस तरह से कुछ लोग बिना मतलब की गंदी बातें लिखते हैं, वो चिंता का विषय है। किसी के बारे में झूठ फैलाना, उसके लुक्स पर कमेंट करना या फिर डीपफेक बनाकर वायरल करना—ये सब बहुत घटिया हरकतें हैं।’
‘ट्रोल्स को नहीं मिलनी चाहिए तवज्जो’
मौनी मानती हैं कि इन सबके बीच उन्हें अपने फैंस से जो प्यार मिलता है, वो सारी नकारात्मकता को पीछे छोड़ देता है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों के लिए उनका अब सिर्फ एक मैसेज है—’जिंदगी में कुछ काम करो, दूसरों को नीचा दिखाने से कुछ हासिल नहीं होगा।’ उन्होंने ये भी कहा कि अब वो इन ट्रोल्स को जवाब देना या ब्लॉक करना बंद कर चुकी हैं, क्योंकि ये समय की बर्बादी है।
‘द भूतनी’ से फिर डराएंगी मौनी
मौनी रॉय जल्द ही फिल्म ‘द भूतनी’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ सनी देओल, पलक तिवारी और सनी सिंह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसके ट्रेलर को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल चुका है। फिल्म का निर्माण जी स्टूडियोज, सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट और थ्री डायमेंशन मोशन पिक्चर्स ने किया है।
यह भी पढ़ें: Raid 2 ने एडवांस बुकिंग में दिखाया दम, रिलीज से पहले बटोर ली मोटी रकम
संबंधित खबरें
'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
44 mins agoLIVE: मनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
1 hr agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
1 hr ago'मेरे मुंह से निकल गया', एक्टर रणबीर कपूर ने स्पीच के लिए मांगी माफी
4 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
18 hrs ago'तुम सीरियस...', दीपिका पादुकोण की छोटी बेटी का नाम सुन क्या बोलीं बिपाशा?
20 hrs agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
21 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
22 hrs ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
23 hrs agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines