Mouni Roy Horrific Story: एकता कपूर के टीवी सीरियल ‘नागिन’ से स्क्रीन पर धाक जमाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. एकता कपूर के शो से उन्होंने घर-घर में पहचान बनाई, जिसके बाद अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. इसके बाद वह कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रहीं. आज वह भले ही सफलता हासिल कर चुकी हैं लेकिन, इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत भी की. काफी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा था. ऐसे में अब उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े एक डरावने किस्से का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि एक नरेशन के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हो गया कि वह कांपने लगी थीं.
दरअसल, मौनी रॉय ने हाल ही में अपूर्व मखीजा के शो में शिरकत की थी. इस दौरान उन्होंने अपने करियर के बारे में काफी कुछ बताया. इसी बातचीत के दौरान एक्ट्रेस से कास्टिंग काउच को लेकर सवाल किया गया था. तो उन्होंने बताया कि वह जब 21 साल की थीं तो उनके साथ एक ऐसी घटना हुई थी, जिसके बाद वह बुरी तरह से डर गई थीं. उन्होंने बताया कि उन्हें किसी के ऑफिस जाना था, जहां लोग ऑफिस के अंदर थे और उन्हें नरेशन बताना था.
यह भी पढ़ें: सुलक्षणा पंडित के वो 5 गाने जो आज भी हैं सुपरहिट, एक्टिंग के साथ-साथ सुरों से भी बनाया सबको दीवाना
माउथ टू माउथ वाले नरेशन के बाद कांपने लगी थीं मौनी रॉय
मौनी रॉय ने बताया कि एक सीन था, जिसमें लड़की स्विमिंग पूल में गिर जाती है और फिर वह बेहोश हो जाती है. इसके बाद हीरो उसे बाहर निकालता है और माउथ टू माउथ देता है और फिर लड़की को होश आ जाता है. एक्ट्रेस बताती हैं कि इस सीन का नरेशन बताते हुए शख्स ने उनका चेहरा पकड़ा और बताने लगा कैसे माउथ टू माउथ देना है. उस एक सेकेंड में उन्हें समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हुआ? इसके बाद वह कांपने लगी थीं. फिर वहां से भाग गईं. वह काफी समय तक इस हादसे से डर गई थीं.
यह भी पढ़ें: ‘औरत हो आप, कभी टीवी पर नहीं देखा…’, ‘बिग बॉस 19’ में फरहाना ने गौरव पर कसा तंज; गुस्से में लाल हुए एक्टर
टीवी सीरियल्स से शुरू किया था करियर
बहरहाल, अगर मौनी रॉय के करियर के बारे में बात की जाए तो उन्होंने टीवी सीरियल्स से एक्टिंग शूरू की थी. उनका पहला टीवी शो ‘क्योंकि सास भी बहू थी’ था. इसके बाद वह कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं. उन्हें पॉपुलैरिटी ‘देवों के देव महादेव’ से मिली थी. इसमें उन्होंने मां पार्वती का रोल प्ले किया था. इस रोल ने उन्हें घर-घर में पॉपुलैरिटी दिलाई थी. वहीं, बॉलीवुड में अक्षय कुमार की फिल्म से ब्रेक मिला था, जिसके बाद उन्होंने ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘एलएसडी 2’, ‘वेदा’, ‘रोमियो अकबर वॉल्टर’ और ‘ब्लैकआउट’ जैसी फिल्मों में काम किया.
यह भी पढ़ें: जिस अधूरे प्यार के लिए ताउम्र अकेली रहीं सुलक्षणा पंडित, उसी की पुण्यतिथि के दिन त्यागे प्राण
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
51 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
2 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
3 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
7 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
7 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines