Cannes Film Festival 2023: दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल में से एक कान्स फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। 76वें कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में रेड कारपेट पर सितारें अपना जलवा दिखा रहे हैं।
वहीं, इस कड़ी में टीवी की नागिन और अब बॉलीवुड का बड़ा चेहरा बन चुकी एक्ट्रेस मौनी रॉय का नाम भी जुड़ गया हैं। फ्रांस में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में मौनी रॉय भी डेब्यू कर चुकी हैं।
mouni roy debut at Cannes Film Festival 2023
मौनी रॉय ने किया कान फिल्म फेस्टिवल में डेब्यू
सोशल मीडिया पर कान फिल्म फेस्टिवल के 76वें संस्करण में पहुंची मौनी के डेब्यू लुक की झलक खूब वायरल हो रही हैं। इंटरनेट पर मौनी के डेब्यू लुक की वायरल हो रही फोटोज की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। वहीं, सभी इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। इतना ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस ने खुद भी इन फोटोज को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और एक शानदार कैप्शन भी लिखा हैं।
इस लुक में दिखीं एक्ट्रेस
इन फोटोज को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए मौनी ने लिखा कि- ‘बोनजोर कान्स’। वहीं, इन फोटोज में साफ देखा जा सकता है कि मौने ने येलो कलर के Atelier Zuhra गाउन पहना हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने सनग्लासेस और मल्टीकलर नेकलेस के साथ अपने इस लुक को कंप्लीट किया हैं।
mouni roy debut at Cannes Film Festival 2023
बता दें कि इससे पहले सारा अली खान, सपना चौधरी, मानुषी छिल्लर और मृणाल ठाकुर भी इस साल कान में डेब्यू कर चुकी हैं, उनके भी कान लुक की तस्वीरें सामने आ गई हैं और से सभी बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
mouni roy debut at Cannes Film Festival 2023
फैंस कर रहे तारीफ
वहीं, मौनी के इस लुक पर फैंस खूब लाइक्स औ कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि- सनशाइन एट कान्स। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि- फाइनली हमारा इंतजार खत्म हुआ। इसके साथ ही लोग अपने-अपने रिएक्शन मौनी के इस लुक पर दे रहे हैं और उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
दीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
39 mins ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
44 mins agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
46 mins agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
2 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
2 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
3 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
3 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
19 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
21 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines