Bholaa Motion Poster: ‘दृश्यम 2’ से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के बाद अजय देवगन अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ के जरिए धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। एक्टर ने दर्शकों में क्रेज बरकरार रखने के लिए फिल्म का दूसरा मोशन पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में अजय का अंदाज देख इंटरनेट जगत में तहलका मच गया है। इसके साथ ही अजय देवगन ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
‘भोला’ का नया मोशन पोस्टर आउट
अजय देवगन (Ajay Devgn) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘भोला’ का मोशन पोस्टर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होने फिल्म से अपने लुक की कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं। मोशन पोस्टर में लिखा नजर आ रहा है,’एक चट्टान…सौ शैतान।’ पोस्टर देखने से साफ पता चल रहा है कि फिल्म में एक्टर वन मैन आर्मी के रूप में दिखाई देने वाले हैं। वहीं क्लिप के बैकग्राउंड में आवाज आ रही है,’बड़ा बवाल काटे हो, अरे का नाम है तुम्हारा मरदवा? पहले कभी दिखे नहीं!’ इसके बाद अजय देवगन की आवाज में सुनने को मिलता है,’दिखे होते तो तू नहीं दिखता।’
और पढ़िए – अवतार 2’ की दुनियाभर में धूम, भारत में अबतक कमाए इतने करोड़ रुपये
इस दिन रिलीज होगी ‘भोला’
अजय देवगन ने भोला का मोशन पोस्टर (Bholaa Motion Poster) जारी करते हुए फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी है। पोस्टर को शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा है,’एक चट्टान…सौ शैतान। इस कलयुग में आ रहा है भोला। 30 मार्च 2023।’ इससे साफ होता है कि फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल 30 मार्च को रिलीज होगी। इसी के साथ ही अजय ने हैशटैग के जरिए ये भी बताया है कि फिल्म 3डी में दस्तक देगी।
इस तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है ‘भोला’
अजय देवगन इस फिल्म में लीड भूमिका निभाने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी कर रहे हैं। अजय की निर्देशन में बनी यह चौथी फिल्म होगी। इससे पहले उन्होंने तीन फिल्मों को डायरेक्ट कर चुके हैं। ‘भोला’ में एक्ट्रेस तब्बू भी हैं, जो एक्टर के अपोजिट नजर आएंगी। आपको बता दें कि ‘भोला’ तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है।
और पढ़िए – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
11 mins agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 hr agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
17 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
20 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
21 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
22 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
22 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
23 hrs agoLIVE: बुलेटप्रूफ ग्लास के पीछे से फैंस से मिले अमिताभ बच्चन
1 day ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines