Achala Sachdev Mother Of Bollywood: हर साल मई महीने के दूसरे संडे को मदर्स-डे मनाया जाता है। आज यानी रविवार 12 मई 2024 वो शुभ दिन है। हर इंसान की लाइफ में मां का होना बहुत मायने रखता है। मां के बिना कोई भी अपनी लाइफ के बारे में नहीं सोच सकता। एक मां ही होती है, जो अपने बच्चे को दुनिया से ज्यादा निस्वार्थ प्यार करती हैं। फिर चाहें वो असल लाइफ हो या फिल्मी पर्दे की कोई कहानी। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही मां के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पर्दे पर तो सबकी मां बनकर सामने आई, लेकिन असल लाइफ में उनके आखिरी टाइम में उनका सगा बेटा भी उन्हें कंधा देने तक नहीं आया।
हिंदी सिनेमा की ‘मां’
दरअसल, हम जिस दिग्गज एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मशहूर अभिनेत्री अचला सचदेव हैं। जी हां, हिंदी सिनेमा की ‘मां’ कहे जाने वाली अचला ने पर्दे पर तमाम दिग्गजों की मां का किरदार निभाया है। अचला हिंदी सिनेमा का एक ऐसा नाम है, जो आज भी लोगों के जहन में है। हर कोई ना सिर्फ उनके काम बल्कि उनके नेचर को भी बहुत पसंद करता था और यही वजह है कि वो आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।
Achala Sachdev
‘ऐ मेरी जोहरा जबीं’
साल 1965 में आई फिल्म ‘वक्त’ के गाने ‘ऐ मेरी जोहरा जबीं’ हिट क्या हुआ कि अचला पूरे बॉलीवुड में छा गईं। फिर क्या था एक्ट्रेस ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और देखते ही देखते अचला ‘बी-टाउन’ की ‘मां’ बन गई। बता दें कि भारत के विभाजन से पहले अचला ऑल इंडिया रेडियो, लाहौर के लिए काम किया। इसके बाद एक्ट्रेस ने दिल्ली ऑल इंडिया रेडियो के लिए काम किया।
130 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया
बता दें कि एक्ट्रेस ने साल 1938 में आई फिल्म फैशनेबल वाइफ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की और 130 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में अभिनय किया। दर्शकों को उनकी फिल्में बेहद पसंद आती थी। अचला अपने किरदार में इतनी ढल जाती थी मानो वो असल लाइफ का किरदार है, लेकिन कहते हैं ना कि हर किसी को सारी चीजें नहीं मिलती और ऐसा ही कुछ हुआ अचला के साथ।
Achala Sachdev
अकेली रह गई अचला
अचला ने अपनी लाइफ में दो बार शादी की। जी हां, एक्ट्रेस की पहली शादी ज्ञान सचदेव से हुई थी, जो एक निर्देशक थे। इस शादी से उन्हें एक बेटा हुआ था, जिसका नाम जोथिन सचदेव था। हालांकि ये शादी ज्यादा दिन नहीं चल सकीं और अचला और ज्ञान ने अपनी राहें अलग कर ली। वहीं, उनका बेटा भी अमेरिका चला गया और अकेली रह गई अचला, लेकिन इसके बाद उनकी लाइफ में फिर खुशियों ने एंट्री की और अचला ने क्लिफर्ड डगलस पीटर्स से दूसरी शादी कर ली और वो पुणे में बस गईं, लेकिन अचला की लाइफ में फिर कुछ दिन बाद अंधेरा छा गया। शादी के कुछ दिन बाद ही पीटर्स का निधन हो गया और अचला सचदेव फिर अकेली पड़ गईं।
Achala Sachdev
कंधा देने तक नहीं आया बेटा
धीरे-धीरे अचला अपनी लाइफ जी रही थी, लेकिन फिर एक दिन जब को रसोई में काम कर रही थी, तो गिर गई और इस दौरान उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया और कुछ ही टाइम बाद उन्हें लकवा मार गया। ऐसा लगा कि मानों सारे दुख एक साथ अचला की झोली में आ गिरे हैं, जिसने हमेशा सब पर प्यार लुटाया उसके बुरे समय में कोई भी उनके साथ नहीं था। जी हां, साल 2012 में 30 अप्रैल को अचला ने दुनिया को अलविदा कह दिया और इस आखिरी टाइम में भी उनका बेटा अपनी मां को कंधा देने के लिए वापस नहीं लौटा।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
12 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
14 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
15 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
15 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
16 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines