Most Watched Indian TV Serial: 90 के दशक में कई टीवी सीरियल ऐसे हैं जिन्होंने ऑडियंस के दिलों में जगह बनाई है. आज भी इन सीरियल्स को काफी पसंद किया जाता है. एक समय था जब ये सीरियल्स ऑडियंस के फेवरेट हुआ करते थे. आज हम एक ऐसे ही टीवी सीरियल की बात करने जा रहे हैं जो 36 साल पुराना है और इसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है. 415 एपिसोड्स वाले इस सीरियल की आईएमडीबी रेटिंग भी 8.8 है. हम जिस सीरियल की बात कर रहे हैं उसका नाम ‘सुरभि’ है.
दर्शक भेजते थे लाखों चिट्ठियां
दूरदर्शन के इस सबसे पॉपुलर शो में रेणुका शहाणे लीड रोल में थीं. ये भारतीय शोज की उस लिस्ट में शामिल है जिसके एपिसोड्स सबसे ज्यादा हैं. 90 के दशक में आए इस टीवी सीरियल ने ऑडियंस को अपना दीवाना बना लिया था. दर्शक इस शो से इतने खुश थे कि हर हफ्ते वो मेकर्स को लाखों चिट्ठियां भेजते थे. इन चिट्ठियों में शो दर्शक शो की तारीफ किया करते थे.
यह भी पढ़ें: ब्रेकअप की खबरों के बीच वीर पहाड़िया ने तारा सुतारिया से बनाई दूरी? नुपूर-स्टेबिन के रिसेप्शन में अकेले पहुंचे एक्टर
लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज
‘सुरभि’ सीरियल इतना पॉपुलर था कि इसका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज है. दरअसल शो के फैंस लाखों लोग थे और कई बार तो मेकर्स को 10 लाख चिट्ठियां तक मिल जाती थीं, सबसे ज्यादा चिट्ठियां पाने वाले इस सीरियल का नाम इसी वजह से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ. इस शो की थीम भारतीय संस्कृति को समर्पित थी. वहीं रेणुका शहाणे के साथ-साथ शो में सिद्धार्थ काक भी लीड रोल में थे.
यह भी पढ़ें: तलविंदर और मौनी रॉय की लुका-छिपी, नुपूर सेनन के रिसेप्शन में दोनों ने छुपाए चेहरे; वीडियो वायरल
रेणुका शहाणे की लाइफ का टर्निंग पॉइंट
10 साल तक चले इस सीरियल के 415 एपिसोड्स टेलीकास्ट किए गए थे. 1990 से 2001 तक चले इस सीरियल ने रेणुका शहाणे को घर-घर में फेमस कर दिया था. टेलीविजन के सबसे ऐतिहासिक शोज में से एक ये शो रेणुका शहाणे की लाइफ का टर्निंग पॉइंट बन गया था. इसके बाद से ही एक्ट्रेस को इंडस्ट्री में पहचान मिली और वो दर्शकों के दिलों पर राज करने लगीं. बता दें रेणुका शहाणे माधुरी दीक्षित और सलमान खान की ‘हम आपके हैं कौन’ में भी नजर आ चुकी हैं.
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
8 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
9 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
11 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
11 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
13 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
13 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
14 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
17 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
18 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines