OTT Most Watched Series: पिछले पांच सालों के इंतजार के बाद ‘पाताल लोक 2’ 17 जनवरी 2025 को रिलीज हुई और ओटीटी पर तहलका मच गया। इस एक्शन और सस्पेंस से भरपूर सीरीज ने पहले हफ्ते में 7.2 मिलियन व्यूज के साथ टॉप पोजीशन हासिल की थी। हालांकि अब एक रियालिटी शो ने इस सीरीज को पछाड़ते हुए उसे दूसरे स्थान पर धकेल दिया है।
पाताल लोक 2 को किया गया पसंद
पाताल लोक सीरीज के पहले सीजन को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था और इसने जयदीप अहलावत जैसे एक्टर को एक नई पहचान दिलाई थी। साल 2020 में रिलीज हुए पहले सीजन की सफलता के बाद, दर्शक इंतजार कर रहे थे कि कब पाताल लोक 2 आएगा। 17 जनवरी को रिलीज होने के बाद ये सीरीज ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई थी। ऑरमैक्स मीडिया के आंकड़ों के मुताबिक ‘पाताल लोक 2’ ने 20 से 26 जनवरी तक 7.2 मिलियन व्यूज बटोरे थे, लेकिन अब किसी दूसरी सीरीज ने पाताल लोक को पछाड़ दिया है।
पाताल लोक 2 को छोड़ा पीछे
शार्क टैंक इंडिया के चौथे सीजन ने इस हफ्ते जबरदस्त सफलता हासिल करते हुए 4.6 मिलियन व्यूज के साथ नंबर 1 पोजीशन पर कब्जा कर लिया। इस शो में नए शार्क्स की एंट्री भी हुई है। शो के नए सदस्य में बोट के को-फाउंडर और सीईओ अमन गुप्ता, शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर विनीता सिंह, लेंसकार्ट के को-फाउंडर पियूष बंसल और इनशॉर्ट्स के को-फाउंडर अजहर इकबाल जैसे नाम शामिल हैं।
शार्क टैंक इंडिया की तुलना में अब पाताल लोक 2 दूसरे नंबर पर खिसक चुका है। जहां पाताल लोक 2 को इस हफ्ते सिर्फ 3.2 मिलियन व्यूज मिले, वहीं शार्क टैंक इंडिया ने नया रिकॉर्ड बनाकर पहले नंबर का पायदान हासिल कर लिया है।
नए किरदार और नई कहानी
आपको बता दें पाताल लोक 2 में दर्शकों को नई कहानी और शानदार एक्शन देखने को मिल रहा है। इस बार तिलोत्तमा शोम के साथ-साथ कई नए किरदारों की एंट्री हुई है। सीरीज का ज्यादातर हिस्सा नागालैंड में शूट किया गया, जो एक नई लोकेशन और शानदार दृश्य पेश करता है। शो के स्टोरीलाइन ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया और इसे पहले सीजन से भी ज्यादा सराहा गया।
जहां एक तरफ शार्क टैंक इंडिया ने ओटीटी की दुनिया में हलचल मचाई, वहीं दूसरी तरफ पाताल लोक 2 की दमदार कहानी और बढ़िया अभिनय ने इसे दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाई। यह सीरीज अब भी ओटीटी के टॉप शोज में शामिल है और दर्शक इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: कपूर खानदान का चिराग जिसने साइड हीरो बनकर दी फ्लॉप फिल्में, फिर लीड बनते ही सबके छुड़ा दिए छक्के
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
5 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
8 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
9 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
10 hrs ago'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
11 hrs agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
13 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines