Pawan Singh Blockbuster Song: भोजपुरी सिनेमा का कद हर दिन बढ़ रहा है. एक से बढ़कर एक फिल्में और गाने रिलीज होते हैं, जो इंटरनेट पर काफी वायरल होते हैं. उन्हें मिलियन्स में व्यूज भी मिलते हैं. हिंदी में तो आपने कई गाने सने होंगे, जिन्हें बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया. ऐसे में आज आपको भोजपुरी के एक गाने के बारे में बता रहे हैं, जिसे बनाने में मेकर्स ने महज 40 हजार रुपये खर्च किए थे. लेकिन उस गाने को व्यूज 250 करोड़ से ज्यादा मिले थे. ये गाना कोविड-19 के दौरान रिलीज किया गया था. चलिए बताते हैं इसके बारे में.
दरअसल, हम आपको पवन सिंह के भोजपुरी सॉन्ग के बारे में बता रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि पवन सिंह का गाना है तो जाहिर सी बात है वो हिट होगा ही लेकिन, उनके इस गाने के नाम पर रिकॉर्ड दर्ज है, जिसके बारे में आपको बता रहे हैं. जैसे पवन को टीआरपी किंग और ट्रेंडिंग स्टार कहा जाता है, उसी तरह लोग भी उनके गानों पर जमकर प्यार लुटाते हैं. आलम ये है कि उनका कोई भी गाना आता है तो छा ही जाता है.
यह भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की हुई शादी? नए-नवेले जोड़ी की फोटोज वायरल, जानिए सच्चाई
पवन सिंह के इस गाने को मिले 2.5 बिलियन्स व्यूज
हम पवन सिंह के जिस गाने की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि ‘ले लो पुदिना’ है, जिसे वेव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से 4 साल पहले कोविड-19 के दौरान रिलीज किया गया था और इस गाने ने रिलीज होने के बाद बवाल ही काट दिया था. इस पर मिलियन्स में लोगों ने रील्स वीडियो बनाए थे. साथ ही इसे अलग-अलग यूट्यूब चैनल्स से भी रिलीज किया गया है, जिस पर मिलियन्स में व्यूज हैं. इसके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस चार मिनट के गाने को 400 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. वहीं, अगर सारे वीडियो के व्यूज को मिला दिया जाए तो ये भोजपुरी का इकलौता गाना है, जिसे 250 करोड़ यानी कि 2.5 बिलियन्स व्यूज मिले हैं.
यह भी पढ़ें: ‘बिग बॉस 12’ फेम दीपक ठाकुर के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया नन्ही परी को जन्म
40,000 में बना था गाना
पवन सिंह ने आज तक के इवेंट में इस गाने का जिक्र किया था और बताया था उन्होंने इस गाने को महज 40,000 में बनाया था और इसे 2.5 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं. इस गाने को देशभर में पसंद किया गया था. पवन सिंह ने इस गाने को गाया था. इस गाने की खास बात ये है कि इससे भोजपुरी एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव ने इंडस्ट्री में कदम रखा था. वह रील्स से पॉपुलर हुई थीं और पवन सिंह ने उन्हें मौका दिया था. इस गाने को पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव ने गाया है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं. ये आज भी हिट है और लोग काफी सुनना पसंद करते हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं ‘धुरंधर’ अक्षय खन्ना की सौतेली मां? जानें क्यों चर्चाओं में आईं विनोद खन्ना की दूसरी पत्नी
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
13 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
15 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
16 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
17 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
17 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
17 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
19 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
20 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines