Popular Horror Film: थिएटर से लेकर ओटीटी तक हॉरर फिल्में आती रहती हैं. कुछ फिल्मों को देखकर उतना डर नहीं लगता है, लेकिन कुछ ऐसी फिल्में होती हैं, जिन्हें देखने के बाद किसी की भी रूह कांप जाए. इन फिल्मों में इतना डर होता है कि कमजोर दिल वाले की सांस भी हलक में अटक जाए. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं इसके बारे में…
सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक इंडोनेशिया सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है, जिसका नाम ‘सुमाला’ है. इस फिल्म ने ओटीटी पर आते ही तहलका मचा दिया था और ये लोगों को बेहद पसंद भी आई थी. इतना ही नहीं बल्कि इसे देखने के बाद लोगों का सामना सीधे डर से हुआ था और फिल्म ने दर्शकों के दिलों पर राज किया था.
2024 में हुई थी रिलीज
साल 2024 में आई इस फिल्म में समाला और कुमाला का किरदार माकायला रोज हिली ने निभाया था. ये फिल्म आपको बाकी दूसरी हॉरर फिल्मों से अलग एक्सपीरियंस देती है. फिल्म की कहानी की बात करें तो इस फिल्म की कहानी दो जुड़वां बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें से एक फिजिकली से कमजोर होती है, जबकि दूसरी मर चुकी होती है.
फिल्म की कहानी
दूसरी बहन की आत्मा भटकती प्रेत आत्मा बनकर लौटती है. फिल्म में उनकी मां एक खतरनाक अनुष्ठान करती है, जिससे अनजाने में कुछ सुपरनैचुरल शक्ति जाग उठती हैं. इसके बाद पिता डर से उस बच्ची को मार डालता है, लेकिन उसकी आत्मा वापस आकर बदले की आग में सबको झोंकने लगती है और ये ही इस फिल्म का सबसे अहम भाग है, जो लोगों को अलग एक्सपीरियंस देता है.
हॉरर शौकीनों के लिए बेस्ट ऑप्शन
इस फिल्म की बात करें तो IMDb पर इसे 5.8/10 के आसपास की रेटिंग मिली है. फिल्म को रॉटन टोमेटोज पर औसत 3.5/5 स्टार मिले हैं. अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं और घर बैठे कुछ ऐसा देखना चाहते हैं, तो ये फिल्म आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है.
यह भी पढ़ें- अस्पताल से डिस्चार्ज हुए Prem Chopra, अब कैसी है दिग्ग्ज अभिनेता की तबीयत?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines