Most Expensive Bhojpuri Movies khesari Lal Yadav: आपने बॉलीवुड और साउथ में बड़े बजट और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में सुना होगा. यहां पर किसी फिल्म की बजट की बात 200-400 करोड़ में होती है. वहीं कमाई 1000 करोड़ में. लेकिन, ऐसा कम ही बार हुआ होगा कि कभी भोजपुरी की सबसे बड़े बजट की फिल्म और कमाई करने वाली मूवी के बारे में पढ़ा होगा. वैसे मुश्किल ही होगा कि कभी बताया गया होगा. ऐसे में आज हम आपको भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म के बारे में बता रहे हैं. ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा के लिए बेंचमार्क बन गई है. चलिए बताते हैं इस मूवी के बारे में.
हम भोजपुरी की जिस महंगी फिल्म की बात कर रहे हैं. इसमें खेसारी लाल यादव ने लीड रोल प्ले किया है और उनके साथ उनके बेटे ने भी अहम किरदार निभाया था. खेसारी के बेटे ऋषभ को लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म की कहानी देशभक्ति से ओत-प्रोत है. इसमें एक्टर को फौजी की भूमिका के साथ एक और किरदार में देखा जा सकता है. फिल्म में उनके काम की सराहना की गई थी. अगर आप अभी नहीं जान पाए हैं तो चलिए बताते हैं.
यह भी पढ़ें: कोर्ट मैरिज करना चाहती थीं अविका गौर, पैसों के लिए टीवी पर रचाई शादी, मनीषा रानी बोलीं- ‘मैं 10 बार कर लूंगी’
खेसारी लाल की मूवी है भोजपुरी की सबसे महंगी फिल्म
दरअसल, खेसारी लाल यादव की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं. ये कोई और नहीं बल्कि ‘रंग दे बसंती’ है, जिस पर रिलीज से पहले ही काफी बवाल मचा था. इसके टाइटल पर काफी विवाद रहा था. हालांकि, विवादों के बाद भी इस मूवी को रिलीज कर दिया गया था. खेसारी लाल की इस भोजपुरी मूवी को साल 2024 में रिलीज किया गया था. इसका निर्माण भी 7-10 करोड़ के बजट में किया गया था. मेकर्स ने फिल्म में विशाल सेट, दमदार एक्शन और बेहतरीन लोकेशन्स का इस्तेमाल किया था. ये भोजपुरी की अन्य फिल्मों से अलग अनुभव कराती है.
खेसारी लाल की फिल्म को मिले 30 मिलियन व्यूज, देखिए
यह भी पढ़ें: ‘जीत गये…’, भारत ने जीता महिला विश्व कप 2025 तो खुशी से गदगद हुए अमिताभ बच्चन, इन सेलेब्स ने भी दी बधाई
खेसारी लाल की फिल्म ने की थी छप्परफाड़ कमाई
वहीं, अगर खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की कमाई की बात की जाए तो इसे 250 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और ये भोजपुरी की पहली मूवी थी, जिसे मल्टीप्लेक्स में रिलीज किया गया था. मूवी ने ओपनिंग डे पर 60 लाख की कमाई की थी. वहीं, 5 दिनों में फिल्म ने 80 लाख की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया था. बाद में इसकी कुल कमाई 20 करोड़ के करीब रही थी. इसे भोजपुरी फिल्मों की कमाई का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जाता है.
यह भी पढ़ें: ‘बाहुबली द एपिक’ की कमाई में आई गिरावट, ‘थामा’ ने फिर भरी हुंकार, जानिए रविवार का कलेक्शन
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
7 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
9 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
9 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
11 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
12 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
16 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
17 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
18 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines