मुंबई: राजुकमार राव (Rajkumar Rao), हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) और राधिका आप्टे (Radhika Apte) स्टारर फिल्म ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ (Monica O My Darling Trailer) का शानदार ट्रेलर जारी कर दिया गया है।
वासन बाला द्वारा निर्देशित इस डार्क कॉमेडी फिल्म का ट्रेलर सोमवार को जारी किया गया। ट्रेलर के मुताबिक फिल्म प्यार, विश्वासघात, ब्लैकमेल और एक हत्या की साजिश से संबंधित है। 2 मिनट का ट्रेलर फैंस को काफी प्रभावित कर रहा है।
ट्रेलर की शुरुआत फिल्म के टाइटल कैरेक्टर – मिस मोनिका (एक जिंदादिल हुमा कुरैशी) के रेट्रो-स्टाइल किरदार के साथ होती है। इसके बाद राजकुमार राव अस्थायी रूप से उनके पास जाते हैं क्योंकि बाहर पुलिस उसका इंतजार कर रही है। ट्रेलर देखकर पता लग रहा है कि हुमा उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं।
जबकि राजकुमार उनपर धोखा देने का आरोप लगाते हुए पूछते हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। फिल्म में सिकंदर खेर और भगवती पेरुमल राजकुमार को बताते हैं कि मोनिका उन्हें भी ब्लैकमेल कर रही है। इसके बाद ये सभी तय करते हैं कि इन सबसे बचने के लिए हत्या ही एकमात्र रास्ता है।
अभी पढ़ें – Priyanka Chopra के चेहरे पर दिखी भारत लौटने की खुशी, एयरपोर्ट पर लगा पैप्स का हुजूम
इसके बाद शुरु होता है असली खेल। ये केस जाता है राधिका आप्टे के पास जो फिल्म में एसीपी नायडू की भूमिका निभाती है। वासन बाला द्वारा निर्देशित फिल्म में सुकांत गोयल, आकांक्षा रंजन कपूर और ज़ैन मैरी भी हैं। ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ थिएटर्स के बजाय नेटफ्लिक्स पर 11 नवंबर से स्ट्रीम होगी।
अभी पढ़ें – मनोरंजन से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
31 mins agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 hr agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
2 hrs agoLIVE: निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा संग फैमिली फोटोज कीं शेयर
2 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
2 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
3 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
14 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
15 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines