हिंदी सिनेमा में स्टार्स की लाइफ आसान नहीं रही है। किसी ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ में मुश्किल का सामना किया तो किसी ने पर्सनल लाइफ में। हालांकि, कुछ ने तो दोनों में ही परेशानियां झेली हैं। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की एक ऐसी ही हसीना के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में कई चीजों का सामना किया है। आइए जानते हैं कि ये कौन हैं और इनके संग क्या हुआ था?
ऑक्सफोर्ड से की पढ़ाई की
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मोनिका बेदी हैं। जी हां, मोनिका बेदी ने अपनी लाइफ में कई चीजों का सामना किया है। मोनिका का जन्म पंजाब के होशियारपुर में हुआ था। हालांकि, जब मोनिका छोटी थीं, तो उनके माता-पिता नार्वे चले गए थे। इतना ही नहीं बल्कि मोनिकी ने ऑक्सफोर्ड से पढ़ाई की है। इसके बाद वो दिल्ली आई और उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है।
‘बिग बॉस 2′ और ‘झलक दिखलाजा 3’
मोनिका ने तेलुगू फिल्म ‘ताज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्मों का रुख किया और वो हिंदी फिल्मों में आईं। मोनिका हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार्स जैसे सैफ अली खान, धर्मेंद्र, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, गोविंदा और सलमान खान के संग भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने ‘बिग बॉस 2’ और ‘झलक दिखलाजा 3’ जैसे शोज में भी काम किया है।
बॉक्स ऑफिस पर फिल्में फ्लॉप
मोनिका का इंडस्ट्री में कोई मजबूत सपोर्ट नहीं था और इसलिए उन्होंने कई फिल्में साइन कर ली। एक्ट्रेस की कई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप का टैग मिला और इससे उनके करियर पर भारी असर पड़ा। इस दौरान उन्होंने भारत और विदेशों में स्टेज शो में भी परफॉर्म किया। वहीं, दुबई में अपने एक शो के दौरान मोनिका की मुलाकात अंडरवर्ल्ड के अबू सलेम से हुई।
‘प्यार, इश्क और मोहब्बत’, ‘जोड़ी नंबर 1’
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबू ने अपनी पहचान का यूज करते हुए इंडस्ट्री के बड़े मेकर्स और निर्माताओं से बात की और मोनिका को ‘प्यार, इश्क और मोहब्बत’, ‘जोड़ी नंबर 1’ जैसी फिल्में मिल गई। हालांकि, इस दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ी और मोनिका ने अबू के संग घर बसाने का फैसला किया। साल 2002 में दोनों पुर्तगाल गए लेकिन देश में प्रवेश करने के लिए नकली दस्तावेजों को यूज करने के लिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पांच साल की जेल
भारत भेजे जाने से पहले उन्होंने लगभग ढाई साल पुर्तगाली जेल में बिताए। हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, मोनिका को सीबीआई कोर्ट ने पांच साल जेल की सजा सुनाई थी, जिसे बाद में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय ने घटाकर तीन साल कर दिया था। 2007 तक मोनिका ने अपनी सजा पूरी कर ली थी और रिहा हो गई थी। साल 2002 से 2007 तक उसने कुल पांच साल सलाखों के पीछे बिताए।
यह भी पढ़ें- मैडॉक फिल्म्स के 20 साल पूरे, सितारों से सजी महफिल, अभिषेक-निम्रत का आमना-सामना
संबंधित खबरें
Netflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
36 mins agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
2 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
2 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
3 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
5 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
6 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
8 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
9 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
10 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines