Monalisa: महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक मोनालिसा की जमकर चर्चा हो रही है. इस बीच अब मोनालिसा के को-एक्टर का भी गुस्सा फूट पड़ा है. आइए जानते हैं कि आखिर मोनालिसा के को-एक्टर का क्या कहना है?
मोनालिसा की शादी पर बवाल
दरअसल, मोनालिसा भोंसले और फरमान खान की शादी पर बवाल मचा हुआ है. कहा जा रहा है कि मोनालिसा ने ये शादी अपने परिवार के खिलाफ जाकर की है. इतना ही नहीं बल्कि जब मोनालिसा को फिल्मों में चांस देने वाले डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव-जिहाद बताकर शिकायत दर्ज कराई, तो मोनालिसा ने उनपर ही छेड़छाड़ का आरोप लगाया और रोते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई.
मोनालिसा के को-एक्टर का फूटा गुस्सा
अब इस पूरे मामले पर मोनालिसा के को-एक्टर मुकेश ने अपनी राय दी है. मुकेश ने इन आरोपों को खारिज किया है और मोनालिसा पर जमकर गुस्सा भी उतारा है. मुकेश, मोनालिसा के साथ काम कर चुके हैं. उनका कहना है कि सनोज निर्दोष हैं. बताते चलें कि इन विवादों के चलते फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ अब बंद बक्से मे जा चुकी है.
क्या बोले मुकेश?
मोनालिसा के को-एक्टर ने एक यूट्यूब चैनल वीडियो में मोनालिसा पर जमकर भड़ास निकाली. मुकेश का कहना है कि अगर मोनालिसा के सात इतना सब गलत हो रहा था, तो वो सेट पर इतनी मस्ती कैसे कर रही थीं? मुकेश ने बताया कि सबने साथ मिलकर पार्टीज की हैं, जिसमें सनोज भी शामिल होते थे.
पार्टी, डांस और मौज-मस्ती
मुकेश का कहना है कि अगर कोई महिला पीड़ित है, तो वो कैसे पूरी तरह से मस्ती कर सकती है. उसने मेरे साथ रील बनाई हैं और टीम के लोगों के साथ पार्टी, डांस और मौज-मस्ती की है. इतना ही नहीं बल्कि इन रील्स को सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया गया है, जहां वो बिल्कुल अच्छे से रह रही थीं.
फरमान पर उठाए सवाल
इसके आगे मुकेश ने कहा कि किसी नॉर्मल सी शादी में एक साल तक लग जाता है, लेकिन ये कुछ ही महीनों में इतना विश्वास कर बैठी है, कैसे? वो भी इंसान ही है, जो पहले बाबा का भेष बनाकर मिला था और उसने खुद को हिंदू धर्म का बताया था. मुकेश का कहना है कि मोनालिसा हम सबको बदनाम कर रही है.
मोनालिसा की उम्र पर भी सवाल
मुकेश ने फरमान को एक जिहादी बताया है. साथ ही कहा है कि मोनालिसा को बड़े लोग सपोर्ट कर रहे हैं और कहीं ना कहीं से फंडिंग आ रही है. इसलिए इसकी पूरी जांच होनी चाहिए. इसके अलावा मुकेश ने ये भी सवाल उठाया है कि साल 2025 में मोनालिसा सिर्फ 16 साल की थी और एक ही साल में वो 18 की कैसे हो गई.
यह भी पढ़ें- पहले फेक डेथ न्यूज और अब फेक प्रेग्नेंसी… क्या पूनम पांडे ने फिर खेला पीआर स्टंट? 1 अप्रैल से पहले ही बनाया फूल
संबंधित खबरें
कैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
18 mins agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
1 hr agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
3 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
4 hrs agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
4 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
5 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
6 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
7 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
7 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines