Monalisa Father Died: भोजपुरी और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मोनालिसा के पिता का निधन हो गया है। पिता के निधन से मोनालिसा की हालत बेहद खराब है। मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर पिता की यादों का एक पोस्ट शेयर किया है। इस दौरान एक्ट्रेस इमोशनल भी नजर आई। आइए जानते हैं कि मोनालिसा ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?
मोनालिसा ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा के पापा डांस कर रहे हैं और उनके चेहरे पर एक बेहद प्यारी-सी स्माइल भी है। घर में बाकी लोग भी हैं, जो उन्हें देखकर बेहद खुश हो रहे हैं। इस पोस्ट को शेयर करते मोनालिसा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि आप बहुत फनी थे (गठिया का दर्द) लेकिन फिर भी मजबूती से आप पॉजिटिव रहे।
क्या बोलीं मोनालिसा?
मोनालिसा ने आगे लिखा कि खूब मिस कोरची तोमाए बाबा… (पापा आपको बहुत मिस करूंगी)। मोनालिसा के इस पोस्ट से साफ है कि वो अपने पापा को बेहद मिस कर रही हैं। इसके पहले भी मोनालिसा ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने अपने संग अपने पापा की कई तस्वीरें पोस्ट की थी। पोस्ट को शेयर करते हुए मोनालिसा ने इसके कैप्शन में एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा था।
यूजर्स ने भी जताया शोक
मोनालिसा के पापा के निधन पर सभी शोक जाहिर कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि जानकर बहुत दुख हुआ। दूसरे यूजर ने लिखा कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। तीसरे यूजर ने कहा कि रेस्ट इन पीस। चौथे यूजर ने कहा कि विनम्र श्रद्धांजलि। एक और यूजर ने कहा कि ओम शांति। इस तरह के कमेंट्स लोगों ने मोनालिसा की पोस्ट पर करके दुख जताया है।
यह भी पढ़ें- Abhijit Majumdar की हालत गंभीर, कोमा में पहुंचे सिंगर, Aiims में चल रहा इलाज
संबंधित खबरें
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
2 hrs agoवोटर लिस्ट और SIR पर अभिनेत्री शबाना आजमी ने उठाई आवाज, CJP प्रोटेस्ट में हुईं शामिल
3 hrs agoJioHotstar पर देखें पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘भ्रमम’, 2 घंटे 32 मिनट तक नहीं करेगा स्क्रीन छोड़ने का मन
4 hrs agoआयुष्मान खुराना की फिल्म ‘उड़ता तीर’ की बदली रिलीज डेट! जानें थिएटर में कब देगी दस्तक?
5 hrs agoक्या है मीठी नदी घोटाला केस? जिसे लेकर डिनो मोरिया से हुई 8 घंटे पूछताछ, अब हिरासत में लिए गए एक्टर
8 hrs agoनुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, बाली में एक्सीडेंट के बाद कैसी हैं एक्ट्रेस; टीम ने दिया हेल्थ अपडेट
9 hrs agoबजट सिर्फ 2 करोड़, कमाई 400 करोड़ पार! 56 दिन बाद भी नहीं थमा 'हनुमान अंश' का क्रेज
10 hrs agoयूट्यूबर सौरभ जोशी के परिवार संग हुई बदसलूकी, पत्नी अवंतिका ने पुलिस से की शिकायत; व्लॉग किया शेयर
12 hrs ago'सेना की वर्दी में आए आतंकवादी…', निम्रत कौर ने बयां किया दिल दहला देने वाला मंजर; शहीद पिता को किया याद
14 hrs ago'रात में दरवाजा खटखटाया…', नशे में धुत डायरेक्टर की डिमांड से डर गई थीं स्वरा भास्कर; एक्ट्रेस ने सुनाया किस्सा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines