Monalisa dance Video: भोजपुरी फिल्मों में अपनी बेहतरीन फिल्मों से लोगों का दिल जीत चुकीं एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa), हिंदी टेलीविजन सीरियल में भी धमाल मचा चुकी हैं। एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग भोजपुरी और हिंदी दोनों दर्शकों के बीच काफी तगड़ी हैं। इन्हीं फैंस का ख्याल रखते हुए मोनालिसा अक्सर हसीन तस्वीरें-वीडियोज साझा करती नजर आती हैं। इसी कड़ी में एक्ट्रेस का नया वीडियो (Monalisa Video) भी सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है।
मोनालिसा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट (Monalisa Instagram) पर एक क्लिप पोस्ट की है। इस क्लिप में एक्ट्रेस, व्हाइट कलर के टैंक टॉप के साथ ब्लू मिनी स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। मोनालिसा ने मैचिंग हेयरबैंड और सटल मेकअप के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया है। साथ ही उन्हें 90 के दशक के एक से बढ़कर एक पॉपुलर गानों पर थिरकते (Monalisa Dance Video) देखा जा रहा है।
वीडियो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है,’यह करने में बहुत मजा आया, ये सदाबहार गाने … मैं नाचती थी हमेशा।’ मोनालिसा का वीडियो इंटरनेट वर्ल्ड में ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और लोग इसपर बेहतरीन रिएक्शन दे रहे हैं। पोस्ट को अबतक इंस्टाग्राम जगत में 11 हजार 400 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।
मोनालिसा के वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है,’परफेक्ट।’ दूसरे ने लिखा,’उफ्फ! बेहद हॉट हैं आप।’ ऐसे ही बाकी फैंस भी मोनालिसा की तारीफ करते हुए हार्ट और फायर वाला इमोजी ड्रॉप करते देखे जा रहे हैं। बताते चलें कि मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों की हिट एक्ट्रेस रही हैं। साथ ही वो बिग बॉस जैसे सुपरहिट रिएलिटी शो में भी हिस्सा ले चुकी हैं। बिग बॉस के बाद से ही मोनालिसा की पॉपुलैरिटी में काफी ज्यादा बढ़ोतरी हुई। साथ ही एक्ट्रेस कई हिंदी टेलीविजन सीरियल्स में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5.1 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।
संबंधित खबरें
एसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
15 mins agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
55 mins agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 hr agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
2 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
3 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
4 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
20 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
1 day agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines