महाकुंभ से फेमस हुई मोनालिसा का बदला अंदाज,अब बड़ी हीरोइनों को दे रही हैं टक्कर! जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू

महाकुंभ से चर्चा में आई मोनालिसा भोसले जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है। उनकी लेटेस्ट झलक देखकर उन्हें पहचान पाना आसान नहीं है।

Monalisa

इस साल प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ ने कई नए चेहरों को रातोंरात स्टार बना दिया। उन्हीं में से सबसे चर्चित चेहरा मोनालिसा भोसले का है, जो अब सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी हैं। महाकुंभ से फेम पाने के बाद अब मोनालिसा बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। फिल्मों में आने से पहले ही वह कई इवेंट्स में नजर आ चुकी हैं, जहाँ उनके बदले हुए अंदाज ने सबको चौंका दिया।

विज्ञापन

अब मोनालिसा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं। इस वीडियो में उनका ऐसा मेकओवर दिख रहा है कि पहली नजर में उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन

वायरल वीडियो में दुल्हन बनीं मोनालिसा

यह वीडियो मेकअप आर्टिस्ट मोहसिना अंसारी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो मोनालिसा को दुल्हन के रूप में तैयार करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मोनालिसा ने लाल रंग का खूबसूरत ब्राइडल आउटफिट पहना है। बालों को जुड़े में बांधा गया है और उनके लुक को ग्रीन ज्वैलरी से निखारा गया है।

विज्ञापन

इस ब्राइडल लुक के अलावा, वीडियो में मोनालिसा का एक मॉडर्न अवतार भी देखने को मिलता है। दोनों ही लुक्स में वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं, और यह बदलाव लोगों को बेहद आकर्षित कर रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ