Mona Singh: बॉलीवुड में एक नहीं कई सितारें ऐसे हैं, जिन्होंने अपने एग फ्रीज कराए है। इसमें मोना सिंह का भी नाम शामिल है।
वहीं, अब मोना ने अपने अंडे फ्रीज कराने के फैसले के बारे में खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। आइए जानते हैं कि आखिर मोना ने अपने एग फ्रीज क्यों कराए थे?
यह भी पढ़ें- Animal ने दो दिन में ही Jawan को दी पटखनी, फिर भी Pathaan से रह गया पीछे
एग फ्रीज पर बोलीं मोना सिंह
टीवी सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में और ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान की मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मोना सिंह ने अपने अंडे फ्रीज कराने के फैसले के बारे में खुलासा किया है। ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ एक इंटरव्यू में मोना ने अंडों को फ्रीज करने की प्रक्रिया के बारे में बात की।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
आप इस पर भरोसा कर सकती हैं- मोना के पारिवारिक स्त्री रोग विशेषज्ञ
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि हमारे पारिवारिक स्त्री रोग विशेषज्ञ अपनी पत्नी के साथ रात्रिभोज के लिए आए और मेरे माता-पिता और मुझसे कहा कि आपको अपने अंडे फ्रीज करने के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि भले ही आप अगले पांच सालों में शादी नहीं करना चाहते, लेकिन कम से कम आपके पास यह तो है। आपने अपने अंडे फ्रीज कर दिए हैं और जब भी आप बच्चा पैदा करना चाहती हैं, तो आप हमेशा उस पर भरोसा कर सकती हैं।
एक्ट्रेस के शरीर ने कैसे किया रिएक्ट?
एग फ्रीज के टाइम और इसके बाद एक्ट्रेस के शरीर ने कैसे रिएक्ट किया इस पर बात करते हुए मोना ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें सब कुछ समझाया। लगभग 3 से 6 महीने और शायद कभी-कभी यह थोड़ा दर्दनाक हो सकता है क्योंकि आप बहुत सारे मूड स्विंग से गुजरेंगे। आपका शरीर बदल जाएगा, थोड़ा सा हार्मोन इंजेक्ट किया जा रहा है। कुछ दिन आपका पेट फूल जाएगा। कुछ दिन आप अपने बारे में अच्छा महसूस नहीं करेंगे, लेकिन ये सिर्फ 3 से 6 महीने कर रहेगा।
टीवी से ब्रेक ले लिया था- मोना
डॉक्टर ने कहा कि आप इसे एक बार करते हैं और फिर इसके बारे में भूल जाते हैं और फिर जब चाहो शादी कर लो, कोई दबाव नहीं। कम से कम आप एक बच्चे के लिए गलत लड़के से शादी तो नहीं कर रही हैं। मोना ने कहा कि मैं और मेरी मां हम अपने सभी परीक्षणों के लिए गए और मैंने इसे पुणे में कराया। मैंने टीवी से ब्रेक ले लिया और मैंने काम से छुट्टी ले ली। मैं कुछ नहीं कर रही था और घर पर थी और चार महीने में हमने इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया।
ऐसा लगा जैसे मैराथन जीत ली हो- मोना
मोना सिंह ने यह भी बताया कि जिस वक्त उन्होंने एग्स फ्रीज करवाया था उस वक्त यह महंगा था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। अभिनेत्री ने कहा कि प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ऐसा लगा जैसे उन्होंने “मैराथन” जीत ली हो। अभिनेत्री का मानना है कि उन महिलाओं को (अंडे फ्रीज करने पर) विचार करना चाहिए, जो जल्द ही शादी करने की योजना नहीं बना रही हैं।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 hr agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 hr agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
3 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
21 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
23 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines