Mona Singh Criticize Paparazzi: फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन एक्ट्रेस के Oops मोमेंट वाले वीडियो वायरल हो जाते हैं। वहीं पलक तिवारी, जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुर, आयशा खान समेत कई एक्ट्रेस हैं, जो पैपाराजी पर बिना परमिशन तस्वीरें क्लिक करने का आरोप लगा चुकी हैं। कुछ एक्ट्रेस ने यह तक कहा कि पैपाराजी उनके बॉडी पार्ट्स को कैमरे पर जूम करके तस्वीरें क्लिक करते हैं। कुछ महीने पहले एक्ट्रेस नोरा फतेही ने भी इस तरह के रवैये से परेशान होकर पैपाराजी की काफी आलोचना की थी। अब टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह ने इस मामले पर बात की। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड हसीनाओं का पक्ष लेते हुए कहा कि उन्हें इस तरह की हरकतें परेशान करती हैं। पैपाराजी को ऐसा करने से बचना चाहिए।
कैमरा जूम करके लेते हैं फोटो
News18 को दिए एक इंटरव्यू में मोना सिंह ने कहा, ‘मैंने कई बार फील किया है कि जब कोई एक्ट्रेस पब्लिक प्लेस पर जाती है तो पैपाराजी उनके बॉडी पार्ट्स पर गलत तरीके से ध्यान केंद्रित करते हैं। बिना उनकी परमिशन के कैमरे को जूम करके उनकी बॉडी पार्ट्स की तस्वीरें क्लिक करते हैं। क्या पैपाराजी सेम ऐसी हरकत किसी मेल एक्टर के साथ करेंगे? नहीं… मुझे नहीं लगता कि वो कुछ ऐसा करेंगे। हालांकि हर एक्ट्रेस के साथ वो इसी तरह की हरकत करते हैं।’
यह भी पढ़ें: Helly Shah कौन? जिनकी Gullak 4 में हुई एंट्री, Cannes में भेदभाव का आरोप लगाकर आई थीं चर्चा में
Oops मोमेंट का रहता है इंतजार
मोना सिंह ने अपने विचार शेयर करते हुए बताया, ‘पैपाराजी कई बार अपनी कवरेज में मसाला बनाने के लिए इस तरह की सनसनीखेज खबरें बनाते हैं। उनका फोकस एक्ट्रेस के खराब फैशन या फिर Oops मोमेंट पर होता है कि कब ऐसा हो और उन्हें अपनी खबरों के लिए मसाला मिले।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘अगर आप किसी इवेंट या अवॉर्ड शो में जाते हैं तो वहां के वीडियो आप खुद देख सकते हैं। कई ऐसे वीडियो मिल जाएंगे जिसमें एक्ट्रेस के बॉडी पार्ट्स, ऊप्स मोमेंट कैद होते हैं।’
नेहा शर्मा भी कर चुकीं बात
मोना सिंह ने कहा कि ‘मुझे ऐसा लगता है कि हर एक्ट्रेस को पैपाराजी की इन हरकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत है। उनके खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है। उन्हें हमेशा किसी गलती होने का इंतजार रहता है, जो बिल्कुल ठीक नहीं है।’ गौरतलब है कि मोना सिंह से पहले एक्ट्रेस नेहा शर्मा ने भी पैपाराजी के इस रवैये पर सवाल उठाया था। एक्ट्रेस ने पैपाराजी की आलोचना करते हुए कहा था कि उनकी इन हरकतों की वजह से कई एक्ट्रेस अपनी पसंद के अनुसार कपड़े पहनने की आजादी खो देती हैं।
संबंधित खबरें
'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 hr agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
1 hr agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
3 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
21 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
23 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines