Mona Singh Birthday: पॉपुलर एक्ट्रेस मोना सिंह ने हमेशा अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीता है. मोना सिंह की फिल्में दर्शकों को खूब पसंद आती हैं. इस बीच अभिनेत्री 8 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. मोना सिंह ने टीवी से लेकर फिल्मों में काम किया और खुद के हम पर अपनी एक खास और अलग पहचान बनाई है. आज हम आपको मोना की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो सिर्फ 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर संचुरी मारी थी. अब आप सोच रहे होंगे कि इतने कम बजट की वो कौन-सी फिल्म है, जिसने इतना कलेक्शन किया?
हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’
दरअसल, हम मोना सिंह की जिस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘मुंज्या’ है. इस फिल्म ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था और ये लोगों को खूब पसंद आई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन किया था और जमकर कमाई की थी. इस फिल्म को सिर्फ 30 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कमाल का कलेक्शन किया था.
2 घंटे 3 मिनट की फिल्म
वहीं, फिल्म ‘मुंज्या’ की अगर बात करें तो इस 2 घंटे 3 मिनट की इस फिल्म में आपको हॉरर के साथ जबरदस्त कॉमेडी का तड़का भी मिलेगा. इसके अलावा फिल्म के दूसरे पार्ट की भी चर्चा हो रही है. कुछ समय पहले सुनने में आया था कि फिल्म ‘मुंज्या 2’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है.
दर्शकों के दिलों में बनाई जगह
इस फिल्म में शरवरी वाघ ने भी लीड रोल प्ले किया था, लेकिन सुनने में आया है कि फिल्म में शरवरी वाघ की जगह दूसरी एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है. मोना सिंह ने टीवी से फिल्मों और फिल्मों से वेब सीरीज में कदम रखा. हर जगह उन्होंने अपने किरदार की छाप छोड़ी और दर्शकों को उनका काम पसंद आया. फैंस मोना से जुड़े हर अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं और उनकी तारीफ करते हैं.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की वो हसीना, जिसने एक फिल्म में पहना था 200 किलो सोना, सिक्योरिटी के लिए सेट पर थे 50 गार्ड, पहचाना क्या?
संबंधित खबरें
बिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
1 hr agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
19 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
21 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
22 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
22 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
1 day agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines