Mohanlal Mother Passes Away: साउथ सुपरस्टार मोहनलाल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. आज 30 दिसंबर को मोहनलाल की मां का निधन हो गया है. सुपरस्टार की मां के निधन से इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है. हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है और मोहनलाल और उनके परिवार को सांत्वना दे रहा है.
मोहनलाल की मां का निधन
मोहनलाल की मां की बात करें तो उनकी उम्र 90 साल की थी. कोच्चि के एलामाक्कारा स्थित अभिनेता के घर पर उन्होंने आखिरी सांस ली है. कुछ समय से मोहनलाल की मां न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर से जूझ रही थीं. अधिकारियों की मानें तो अमृता अस्पताल, जहां उनका इलाज चल रहा था, डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की है.
मां के बेहद करीब थे मोहनलाल
गौरतलब है कि मोहनलाल अपनी मां के बेहद करीब थे. मां के निधन से ना सिर्फ उनके सिर से मां का साया उठ गया है बल्कि वो टूट से गए हैं. मोहनलाल ने हमेशा अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया. इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने हर जगह अपनी मां के बारे में बात भी की और बताया कि वो उनसे बेहद प्यार करते हैं.
71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2025
मोहनलाल की मां के निधन से फैंस भी मायूस हो गए हैं और अभिनेता के परिवार में भी मातम पसर गया है. इसके अलावा इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है. हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. बता दें कि मोहनलाल को इसी साल यानी 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड 2025 में उन्हें, उनके सिनेमाई योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार (Dadasaheb Phalke Award) से सम्मानित किया गया है, जो भारतीय सिनेमा का सर्वोच्च सम्मान है.
फिल्मों का रहता है इंतजार
हालांकि, उन्होंने कई बार राष्ट्रीय पुरस्कार (National Awards) जीते हैं. इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा उन्हें बेस्ट एक्टर (Best Actor) और स्पेशल जूरी अवार्ड्स सहित कई अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुके हैं. मोहनलाल की फिल्में लोगों को बेहद पसंद आती है और फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार भी रहता है.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar निकली सबसे आगे! ‘पुष्पा 2’ को पछाड़, बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
15 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines