Record Breaker South Film: कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटने की कसम खाकर आती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने सिर्फ आठ दिन में ही टिकट खिड़की को लूट लिया है और विदेशों में भी इसका डंका बज गया है. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ है, जिसने दर्शकों को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. ये फिल्म ना सिर्फ इंडिया बल्कि विदेशों में भी अपना कमाल दिखा रही है. फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन भी बेहद कमाल का है.
विदेशों में फिल्म का कमाल
मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ को रिलीज हुए अभी 10 दिन भी नहीं हुए हैं और ये मोहनलाल के करियर की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो गई है. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने भारत में 100 करोड़ से थोड़ा कम कलेक्शन किया है, लेकिन विदेशों में फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है.
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
जी हां, दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई का रिकॉर्ड डबल सेंचुरी के करीब पहुंच गया है. फिल्म ‘दृश्यम 3’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 197.91 करोड़ रुपये हो चुका है. अब ये फिल्म मोहनलाल के करियर की चौथी 200 करोड़ी फिल्म बन के लिए ज्यादा समय नहीं लेगी और जल्द ही ये कारनामा करके दिखाएगी.
नेट और ग्रॉस कलेक्शन
इसी के साथ अगर फिल्म ‘दृश्यम 3’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 6.50 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म का वीकडेज में औसत कलेक्शन भी 6 करोड़ रुपये से ऊपर रहा है. वहीं, नेट कलेक्शन के तौर पर इस फिल्म ने 81.80 करोड़ रुपये कमाए हैं. साथ ही इसका ग्रॉस कलेक्शन 94.91 करोड़ रुपये हो गया है.
ओवरसीज कलेक्शन
वहीं, अगर इसके ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के 8 दिनों में 103 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म का कलेक्शन काफी तेजी से बढ़ रहा है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 197.91 करोड़ रुपये हो चुका है, जिस हिसाब से फिल्म कमाई कर रही है, उससे यही लगता है कि ये इतनी आसानी से रुकने वाली नहीं है.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड-साउथ की इन नई जोड़ियों को देखने को बेकरार फैंस, फ्रेश कपल पर्दे पर मचाएंगें तहलका
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
13 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
15 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
16 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
16 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
17 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
17 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
18 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
19 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
20 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines