साउथ सुपरस्टार मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ मई 2026 में रिलीज की गई थी. इस मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था. हालांकि, अब एक्टर की फिल्म ‘दृश्यम 4’ (Drishyam 4) का ऐलान कर दिया है. मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म के अब तक के सभी पार्ट ने शानदार कलेक्शन किया है.
वहीं मोहनलाल की ब्लॉकबस्टर फ्रैंचाइजी ‘दृश्यम’ के एक और पार्ट का ऐलान कर दिया गया है, जिसके बाद फैंस जबरदस्त रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और एक्टर को एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी ज्यादा उत्साहित हैं.
यह भी पढ़ें: Netflix पर फिर ट्रेंड कर रही 12 महीने पुरानी प्रतीक गांधी की ये सीरीज, वीकेंड पर देखने का बना सकते हैं प्लान
‘दृश्यम 4’ का हुआ ऐलान
आपको बता दें कि प्रोड्यूसर एंटनी पेरुम्बावूर ने हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान दृश्यम फ्रैंचाइजी के चौथे पार्ट को लेकर बात की है, जिसके बाद दर्शक मूवी के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. एंटनी पेरुम्बावूर ने साफ किया है कि ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का अगला पार्ट जरूर लेकर आएंगे. इतना ही नहीं अगले पार्ट पर काम भी शुरू किया जा रहा है. हालांकि, अभी तक मूवी की कहानी और रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन एक बार फिर सुपरस्टार मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के किरदार में धमाका करने वाले हैं.
‘दृश्यम 4’ के ऐलान पर यूजर्स ने दिए मजेदार रिएक्शन
हालांकि, कई लोग एक्टर की फिल्म दृश्यम पार्ट 4 के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, तो वहीं कई यूजर्स ‘दृश्यम 4’ के ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं और कई तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. बता दें कि एक यूजर्स ने केरल पुलिस, मोहनलाल और केरल विधानसभा के विपक्ष के नेता वीडी सतीशन को टैग किया है और कैप्शन में लिखा, ‘मैंने ही उस आदमी को मारा है, मुझे ही गिरफ्तार कर लो.’
वहीं दूसरे यूजर्स ने एक मीम शेयर किया है, जिसमें वरुण का कंकाल जॉर्जकुट्टी के परिवार से मांफी मांगता और बात करता हुआ नजर आ रहा है. वहीं मीम को शेयर करते हुए यूजर्स मजे ले रहे हैं कि यह केस इतना लंबा चल गया है कि अब वरुण का कंकाल जवाब मांगने आ गया है. वहीं एक और यूजर्स ने लिखा, ‘‘भाई अब तो छोड़ दो.’
यह भी पढ़ें: थिएटर में फ्लॉप, अब ओटीटी पर किस्मत आजमाने आ रही आलिया की ‘अल्फा’; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम
कब रिलीज होगी अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की भी दृश्यम 3 लेकर आ रहे हैं, जो 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है. इस मूवी का दर्शक काफी बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं. फिल्म में अजय के साथ तब्बू, श्रिया, सरनजयदीप अहलावत, प्रकाश राज, मृणाल जाधव और रजत कपूर ने अहम किरदार निभाया है.
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines