साउथ के सुपरस्टार और मलयालम फिल्मों के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की बेटी विस्मया मोहनलाल अब फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। वह जल्द ही डायरेक्टर अंथनी जोसेफ की फिल्म ‘थुडक्कम’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करेंगी। इस बात की जानकारी खुद मोहनलाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी और अपनी बेटी को शुभकामनाएं दीं।
मोहनलाल ने पोस्ट में क्या लिखा?
एक्टर ने लिखा कि प्रिय मायाकुट्टी, मैं प्रार्थना करता हूं कि तुम्हारी पहली फिल्म ‘थुडक्कम’ इतनी खूबसूरत हो कि तुम्हें सिनेमा से प्यार हो जाए। इस फिल्म के डायरेक्टर और लेखक अंथनी जोसेफ हैं। मोहनलाल की इस पोस्ट पर फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। सबने विस्मया को उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
आशीर्वाद सिनेमा, जो कि इस फिल्म का प्रोडक्शन हाउस है, उसने भी X पर विस्मया का स्वागत किया। उन्होंने लिखा, ‘हम विस्मया मोहनलाल को बड़े पर्दे पर लाने को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। एक नई आवाज को उजाले में लाने का समय आ गया है। आपका स्वागत है विस्मया।’
पहले से लेखक हैं विस्मया
विस्मया पहले से ही एक लेखिका के रूप में पहचानी जाती हैं। उनकी किताब ‘Grains of Stardust’ पब्लिश हो चुकी है, जिसे पाठकों ने काफी पसंद किया था। अब वे एक्टिंग में भी अपनी पहचान बनाना चाहती हैं।
विस्मया अपने भाई प्रणव मोहनलाल की तरह फिल्मों में आ रही हैं। प्रणव पहले ही मलयालम सिनेमा में एक्टिंग कर चुके हैं और उन्हें वहां एक अच्छी पहचान भी मिल चुकी है। आशीर्वाद सिनेमा ने एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें प्रणव ने अपनी बहन को गोद में उठाया हुआ है।
ये भी पढ़ें- विक्रांत मैसी की ‘आंखों की गुस्ताखियां’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी प्यार से लेकर बिछड़ने तक की कहानी
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
15 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
16 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
18 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
19 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
20 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
22 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
22 hrs agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
22 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
23 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines