Mohammed Siraj और Mahira Sharma की डेटिंग रूमर्स का क्या है सच? कहां से मिला था रिश्ते का हिंट?

Mohammed Siraj Mahira Sharma: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज के साथ माहिरा शर्मा का नाम जुड़ रहा है। अब इनके डेटिंग रूमर्स में कितनी सच्चाई है? उसका खुलासा एक्ट्रेस की मां ने कर दिया है।

Mohammed Siraj Mahira Sharma

Mohammed Siraj Mahira Sharma File Photo

विज्ञापन

Mohammed Siraj Mahira Sharma: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद सिराज की लव लाइफ को लेकर इन दिनों काफी चर्चा चल रही है। हाल ही में मोहम्मद सिराज का नाम दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) की पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) के साथ जोड़ा जा रहा था। इनकी डेटिंग रूमर्स ने जब तूल पकड़ा तो दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को भाई-बहन बताकर अफवाहों को खारिज कर दिया। अभी ये मामला ठंडा ही नहीं हुआ था कि मोहम्मद सिराज का नाम किसी और हसीना के साथ जुड़ने लगा है।

माहिरा शर्मा को डेट कर रहे हैं मोहम्मद सिराज?

‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) फेम माहिरा शर्मा (Mahira Sharma) के साथ अब मोहम्मद सिराज के रिलेशनशिप में होने की खबरें सामने आ रही हैं। हर तरफ बस इन दोनों के चर्चे चल रहे हैं। आपको बता दें, माहिरा शर्मा का नाम मोहम्मद सिराज से पहले एक्टर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) के साथ जुड़ा था। ये दोनों बिग बॉस के घर में एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। हालांकि, साल 2023 में इनका ब्रेकअप हो गया। वहीं, अब ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि माहिरा की लाइफ में मोहम्मद सिराज की एंट्री हो चुकी है।

विज्ञापन

कहां से फैली डेटिंग रूमर्स?

आपको बता दें, इनके डेटिंग रूमर्स को तब हवा मिली जब क्रिकेटर ने गलती से माहिरा की एक इंस्टाग्राम फोटो पर लाइक कर दिया। ऐसे में अब ये दोनों गॉसिप गलियारों में हॉट टॉपिक बन गए हैं। ये बात अलग है कि ये दोनों इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो तक नहीं करते, फिर भी एक लाइक से इनके रोमांटिक कनेक्शन को लेकर बातें हो रही हैं। अब इन अफवाहों में कितना सच है और कितना झूठ? वो भी रिवील हो गया है। इन दोनों ने तो अभी तक इन डेटिंग रूमर्स पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन माहिरा की मां का बयान अब सामने आ गया है।

विज्ञापन

माहिरा की मां ने बेटी की डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

माहिरा शर्मा की मां ने मीडिया से बात करते हुए बेटी के रिलेशनशिप स्टेटस पर सफाई दी है। उनसे जब माहिरा और मोहम्मद सिराज के अफेयर के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘क्या? ये क्या बोल रहे हैं आप? ऐसा कुछ भी नहीं है। लोग कुछ भी कहते हैं। मेरी बेटी सेलिब्रिटी है तो लोग उसका नाम किसी से भी जोड़ देते हैं। तो इसे क्या सच मान लें?’ माहिरा शर्मा की मां ने इस खबरों को एकदम झूठ बताया है और डेटिंग रूमर्स को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ